वायरल न्यूज़

घोड़ी पर चढ़कर डांस करने लगी लड़की, तभी जो हुआ बेचारा दूल्हा ही कांप गया, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 22, 2025, 02:35 PM IST

Dulhe Ka Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे लड़की घोड़ी पर चढ़कर डांस करती है कि तभी उसका संतुलन बिगड़ गया। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

Image

दूल्हे का ये वीडियो देखकर हंसी नहीं रुकेगी। (Photo/Instagram)

Dulhe Ka Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है हम भावुक हो जाते हैं। मगर कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो खूब मजेदार होने वाला है। वायरल वीडियो बारात से जुड़ा है जिसमें दूल्हा घोड़ी पर बैठा है। दूल्हे के साथ एक लड़की भी घोड़ी पर बैठी है। फ्रेम में ये नजारा बेहद मजेदार भी लगता है। मगर तभी ऐसा कुछ हुआ बेचारा दूल्हा ही कांप गया।

कांप गया बेचारा दूल्हा

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि बैंड-बाजे के साथ बारात निकली है। दूल्हा घोड़ी पर बैठा है और बेहद खुश है। फ्रेम में आगे देखेंगे कि तभी एक लड़की दूल्हे के करीब बैठ गई। फ्रेम में यहां तक सबकुछ सामान्य नजर आता है। मगर तभी ऐसा कुछ हुआ बेचारा दूल्हा ही कांप गया। दरअसल बैंड-बाजा की धुन सुनकर लड़की खुद को डांस करने से नहीं रोक पाई। लड़की घोड़ी पर ही खड़े होकर डांस करती है और और उसकी नियंत्रण बिगड़ गया।

अब लड़की तेजी से नीचे की तरफ गिरती है कि तभी उसने दूल्हे की गर्दन पकड़ ली। आखिर में देखेंगे लड़की के गर्दन पकड़ते ही दूल्हा बेचारा कांप गया। अगले ही सेकंड बेचारा खुद भी लड़की के साथ धड़ाम से नीचे गिर पड़ा।

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर हंसी भी बहुत आती है। मालूम हो मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर mrs_rao_official_1111 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article