Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आपको एक से एक अतरंगी वीडियो देखने को मिल जाएंगे। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिमाग चकरा जाता है। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया है। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स ने मच्छरों से परेशान होकर ऐसा जुगाड़ (Jugaad Video) भिड़ाया, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और जमकर चटकारे ले रहे हैं।
ये तो हम सब जानते हैं गर्मी में ज्यादातर लोग मच्छरों से परेशान रहते हैं। कई बार तो मच्छरों का तांडव ऐसा बढ़ जाता है, जिससे बचने के लिए लोग तरह-तरह के जुगाड़ भिड़ाते रहते हैं। लेकिन, एक सिक्योरिटी गार्ड ने ऐसा जुगाड़ भिड़ाया जिसे देखकर आप भी भौचक्के रह जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं एक सिक्योरिटी गार्ड बाहर बैठकर ड्यूटी कर रहा था। जब मच्छरों ने आंतक बढ़ाया तो उसने अतरंगी जुगाड़ भिड़ाते हुए मच्छरदानी को ही ओढ़ लिया। इस पूरे मामले को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखें वीडियो...
सिक्योरिटी गार्ड का अतरंगी जुगाड़
वीडियो देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे ये तो सच में अनोखा जुगाड़ है। अब इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉरम पर लोग जमकर शेयर कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो हैदराबाद का है। इतना ही नहीं इस वीडियो पर लोग एक से एक मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि ये तो वाकई कमाल का जुगाड़ है। कुछ का कहना है कि भाई ने तो माहौल बना दिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
