वायरल न्यूज़

Viral Video: बच्ची को था तेज बुखार, 6 किलोमीटर तक बीमार छात्रा को पीठ पर उठाकर चलीं स्कूल वार्डन

हाल में एक स्कूल वार्डन का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जहां एक बीमार छात्र को समय पर इलाज दिलाने के लिए वार्डन उसे अपनी पीठ पर उठाकर करीब 6 किलोमीटर तक चलीं।

Image

छात्र को पीठ पर उठाकर ले जाती स्कूल वार्डन (X/@SailajaRayapati)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। यह वीडियो आंध्र प्रदेश का बताया जा रहा है, जिसमें एक स्कूल वार्डन बीमार छात्रा को अपनी पीठ पर उठाकर कई किलोमीटर तक पैदल चलती नजर आती हैं। जानकारी के अनुसार, छात्रा को तेज बुखार था और उसे तुरंत इलाज की जरूरत थी लेकिन जिस इलाके में स्कूल है, वहां सड़क और वाहन जैसी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध नहीं थीं। ऐसे में स्कूल वार्डन हेमा ने बिना देर किए खुद ही बच्ची को अपनी पीठ पर उठाया और अस्पताल तक पहुंचाने का फैसला किया।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

बीमार छात्र को पीठ पर ढोकर पहुंचाया अस्पताल

वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि हेमा पहाड़ी रास्तों, जंगलों और ऊबड़-खाबड़ पगडंडियों से होकर धीरे-धीरे छात्रा को पीठ पर लादे आगे बढ़ रही हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने करीब 6 किलोमीटर तक पैदल सफर किया, ताकि बच्ची को समय पर इलाज मिल सके। सबसे बड़ी बात यह रही कि वार्डन ने मुश्किल हालात को अपनी जिम्मेदारी के आड़े नहीं आने दिया। उन्होंने अपनी छात्रा की जान को सबसे पहले रखा और बिना किसी स्वार्थ के उसकी मदद की।

वीडियो देखकर लोग बोले- यही हैं असली हीरो

स्कूल वार्डन की यह कोशिश देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भावुक हो गए। लोग वार्डन की हिम्मत और इंसानियत की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने उन्हें "रियल हीरो" बताया, तो कुछ ने कहा कि ऐसे समर्पित लोग ही समाज को बेहतर बनाते हैं। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @SailajaRayapati नाम की यूजर ने शेयर कर घटना से जुड़ी सारी जानकारी कैप्शन में लिखा है। उनके इस वीडियो को अब तक बड़ी संख्या में लोगों ने देखा और लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article