वायरल न्यूज़

Video: यूरोप में गर्मी पड़े तो 'आपदा', भारत में पड़े तो 'मजाक'? पोलैंड की महिला ने दुनिया से पूछ लिया बड़ा सवाल

सोशल मीडिया पर एक विदेशी महिला ने भारत का साथ देते हुए दुनिया के उन लोगों पर सवाल खड़े किए, जो अपने दोहरे मापदंड के साथ भारत को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं।

Image

पोलैंड की कंटेंट क्रिएटर का वीडियो हुआ वायरल (Instagram/@the_polishtravelgirl)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक विदशी युवती का वीडियो (Video) काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि युवती दोहरे मापदंड वाले लोगों पर सवाल खड़ी करती नजर आ रही है। वायरल वीडियो में दिख रही युवती पोलैंड की रहने वाली है। जो एक कंटेंट क्रिएटर है। इस युवती का नाम एग्निएश्का हडाला (Agnieszka Hadała) है। एग्निएश्का का कहना है कि जब यूरोप में भीषण गर्मी पड़ती है, तो पूरी दुनिया उसे बड़ी समस्या मानती है लेकिन जब भारत में इसी तरह की गर्मी पड़ती है, तो कई लोग उसका मजाक उड़ाने लगते हैं। कंटेंट क्रिएटर का यही सवाल अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

भारत के समर्थन में विदेशी महिला का बयान वायरल

इसी दौरान एग्निएश्का ने अपने वीडियो (Video) में कहा कि आखिर ऐसा क्यों होता है कि यूरोप में गर्मी को प्राकृतिक आपदा की तरह देखा जाता है, जबकि भारत में यही स्थिति होने पर अक्सर देश की व्यवस्था या विकास पर सवाल उठाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी किसी एक देश की समस्या नहीं है। जलवायु परिवर्तन (Climate Change) का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। इसलिए किसी भी देश की मुश्किल का मजाक उड़ाने के बजाय लोगों को एक-दूसरे की स्थिति को समझना चाहिए।

महिला की बात सुन लोग करने लगे उसकी तारीफ

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @the_polishtravelgirl नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। एग्निएश्का का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं। कई यूजर्स ने एग्निएश्का की बात से सहमति जताई और कहा कि प्राकृतिक आपदाओं को किसी देश की कमजोरी से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि हर देश की परिस्थितियां अलग होती हैं, इसलिए तुलना करना आसान नहीं है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article