वायरल न्यूज़

Viral Video: बेटी हुई तो ढोल-ताशों के साथ मनाया जश्न! 'लक्ष्मी' के स्वागत में फूलों और गुब्बारों से सज उठा पूरा मोहल्ला

Viral Video: आज भी समाज के कुछ हिस्सों में बेटियों के जन्म पर मायूसी छा जाती है, लेकिन इस परिवार ने अपनी नवजात बेटी का स्वागत किसी राजकुमारी की तरह किया। घर को खूबसूरत गुब्बारों, फूलों की रंगोली, ढोल-ताशों और पटाखों से सजाया गया। जब नवजात बच्ची और उसकी मां घर पहुंचीं, तो पूरे मोहल्ले ने नाच-गाकर और खुशियां मनाकर उनका स्वागत किया।

Image

बेटी पैदा होने पर झूम उठा पूरा मोहल्ला

Viral Video: समाज में बदलाव की एक खूबसूरत और प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। जहां एक तरफ आज भी समाज के कुछ वर्गों में बेटे और बेटी के बीच अंतर देखा जाता है, वहीं इस परिवार ने अपनी नवजात बेटी के जन्म को किसी बड़े उत्सव की तरह मनाया। सोशल मीडिया पर इस जश्न का वीडियो (Trending Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई परिवार की सोच और खुशी की तारीफ कर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नवजात बच्ची के स्वागत के लिए पूरे घर और मुख्य द्वार को गुलाबी और सफेद गुब्बारों के आर्क से सजाया गया था। जमीन पर बेहद खूबसूरत और बड़ी फूलों की रंगोली बनाई गई थी।

    जैसे ही बच्ची को लेकर कार घर के पास पहुंची, ढोल-ताशों की गूंज और पटाखों की तड़तड़ाहट से पूरा मोहल्ला गूंज उठा। परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने नाचना शुरू कर दिया। कार से बाहर निकलते ही नवजात बच्ची और उसकी मां का भव्य स्वागत किया गया। पिता अपनी गोद में बेटी को लिए गर्व और अपार खुशी के साथ झूमते नजर आए। रिबन काटने और बैलून ड्रॉप के साथ नन्ही परी का घर में प्रवेश कराया गया। पूरा मोहल्ला बालकनी और छतों से इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बना। रिश्तेदारों ने फूलों की बारिश की और मिठाइयां बांटकर खुशियां साझा कीं। यह वीडियो केवल एक पारिवारिक उत्सव नहीं है, बल्कि समाज की रुढ़िवादी सोच पर एक करारा प्रहार है। देखें वीडियो...

    बेटी पैदा होने पर झूम उठा पूरा मोहल्ला

    यह वीडियो खास संदेश भी देता है कि बेटियां किसी से कम नहीं होतीं और वे परिवार का गौरव होती हैं। बेटी का जन्म शोक या चिंता का विषय नहीं, बल्कि उत्सव मनाने का अवसर है। बेटियों को समान प्यार और सम्मान देने से समाज में सकारात्मक बदलाव आता है। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाला यह वीडियो छाया हुआ है और लोग जमकर इसकी तारीफ भी कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतक्रिया है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article