वायरल न्यूज़

ये है दुनिया की सबसे डरावनी नौकरी, जो डर गया वो मर गया! गलती से भी न करें कमजोर दिल वाले अप्लाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 12:50 PM IST

World Scariest Job: दुनिया में एक ऐसी नौकरी निकली है जिसमें अप्लाई करने के लिए आपके पास बड़े जिगरा का होना बहुत जरूरी है। इसे दुनिया की सबसे डरावनी नौकरी कहा जा रहा है। साथ ही यह भी सलाह दी गई है कि कमजोर दिल वाले लोग गलती से भी इस नौकरी के लिए अप्लाई न करें।

Image

सबसे डरावनी नौकरी (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • यहां निकली दुनिया की सबसे डरावनी नौकरी
  • अभ्यर्थी को देखना होगा भूत और आत्माओं का शो
  • चार जगह जाकर देखना होगा आत्माओं का शो

World Scariest Job: बेरोजगारों को नौकरी की तलाश होती है। इस दौरान वह किसी भी तरह की नौकरी करना चाहते हैं। बस एक ही शर्त होती है कि पैसा अच्छा मिले। हालांकि, दुनिया में एक ऐसी नौकरी निकली है जिसमें अप्लाई करने के लिए आपके पास बड़े जिगरा का होना बहुत जरूरी है। इसे दुनिया की सबसे डरावनी नौकरी कहा जा रहा है। साथ ही यह भी सलाह दी गई है कि कमजोर दिल वाले लोग गलती से भी इस नौकरी के लिए अप्लाई न करें। यह नौकरी इंग्लैंड में निकली है।

कमजोर दिल वाले न करें अप्लाई

यह जॉब ऐसी है, जिसमें मेहनत बिल्कुल भी नहीं करनी है। यह नौकरी आपकी शारीरिक क्षमता नहीं बल्कि आपकी मानसिक क्षमता का टेस्ट लेगी और आपके डरने का लेवल चेक करेगी। The Dungeon नाम के वेन्यू ने यह नौकरी निकाली है। The Dungeon ने अपने चार लोकेशन पर यह नौकरी निकाली है। इस नौकरी के लिए ऐसे लोगों को आवेदन करने के लिए कहा गया है, जो दिल के मजबूत हों और डरते न हों। बता दें कि यह वेन्यू सैलानियों के बीच बहुत मशहूर है। इस वेन्यू ने खुद इस नौकरी को दुनिया की सबसे डरावनी नौकरी बताया है।

The Dungeon ने हैलोवीन को देखते हुए लंदन, एडिनबर्ग, ब्लैकपूल और यॉर्क की साइट्स पर यह नौकरी निकाली है। इस नौकरी को 'स्केयर टेस्टर' नाम दिया गया है। बता दें कि नौकरी मिलने के बाद अभ्यर्थी The Dungeon में होने वाले शोज देखेंगे। इसके बाद उस पर अपनी प्रतिक्रिया देंगे। बता दें कि The Dungeon के शोज काफी डरावने होते हैं। इस नौकरी के लिए अप्लाई करने वाले शख्स को चारों जगहों पर जाकर डरावने शो देखने होंगे। इसके लिए अभ्यर्थी का दिल मजबूत होना चाहिए।

नौकरी पाने वाले अभ्यर्थी को सबसे पहले लंदन की सबसे डरावनी बिल्डिंग 50 Berkley Square पर जाकर हॉरर शो देखना होगा। इसके बाद यॉर्क में जाकर आत्माओं का शो देखना होगा। सबसे अंत में उसे ब्लैकपूल के Grim Reaper में जाकर डरावना शो देखना होगा।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article