भारत के कई लोग अपने परिवार के साथ देश के बाहर विभिन्न देशों में रहते हैं, जहां वे अपनी रोजी-रोटी कमाते हैं और वहीं पर सेटल हो चुके हैं। ऐसी ही सऊदी अरब में रह रही एक महिला का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह सऊदी अरब में बनाए गए फ्लैट्स की तुलना भारत के फ्लैट्स से करते हुए नजर आ रही है। साथ ही, वह वहां के फ्लैट्स के कल्चर के बारे में भी बता रही है।
कभी नहीं जाती लाइट्स
वीडियो में आप महिला को यह कहते हुए सुन सकते हैं कि सऊदी अरब में बने फ्लैट्स में कभी लाइट नहीं जाती। यानी वहां 24 घंटे बिजली की सुविधा रहती है। साथ ही इन फ्लैट्स में इतनी सफाई रहती है कि आपको वहां के फ्लैट्स में ना कोई जाला देखने को मिलेगा ना ही कभी आपको कोई छिपकली दिखेगी। इसके अलावा सऊदी अरब के फ्लैट्स में कोई बालकनी नहीं होती। हालांकि महिला ने यह भी बताया कि कुछ नए फ्लैट्स में भले ही बालकनी बनी होंगी, लेकिन पुराने फ्लैट्स में तो बालकनी बिल्कुल भी नहीं हैं। यानी सऊदी अरब के अधिकतर फ्लैट्स में बालकनी नहीं होतीं।
नहीं सुखा सकते छतों पर कपड़े
आगे महिला ने यह भी बताया कि सऊदी अरब की ऊंची-ऊंची इमारतों में आप छत पर कपड़े नहीं सूखा सकते। आपको अपने घर में ही कपड़े सुखाने होंगे। जहां भारत में लोग अपने कपड़ों को धूप में सुखाने के लिए अपने छतों पर या फिर बालकनी में डालकर सूखाते हैं, वहीं, सऊदी अरब में लोग अपने कपड़ों को कमरे के अंदर ही सूखाते हैं। इतना ही नहीं, वहां के फ्लैट्स में रहने वाले लोगों को अपने पड़ोसियों के बारे में कभी नहीं पता चल पाता कि उनके फ्लैट के बगल में कौन रह रहा है, कौन आता है और कौन जाता है, ये कुछ भी नहीं पता होता।
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया
महिला के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @saud.i6500 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "सऊदी अरब कितना भी होगा लेकिन भारत जैसा बिल्कुल भी नहीं होगा।" दूसरे ने लिखा, "क्या वहां सुकून है? 100% नहीं होगा।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
