वायरल न्यूज़

Viral Video: लड़की ने गलती से देख लिया रैपिडो चलाने वाले भैया के हाथ के Nails, और फिर आ गई सन्नाटे में

Viral Video: लड़की ने कहींं जाने के लिए रैपिडो बाइक बुक की थी। इसके बाद जो लड़का बाइक लेकर आया.. लड़की​ उस बाइक पर बैठकर चल दी। हालांकि, रास्ते में उसने रैपिडो राइडर के हाथ पर ध्यान दिया। जिसमें राइडर के नेल्स देखकर उसके होश उड़ गए।

Image

रैपिडो राइडर का वीडियो वायरल (इंस्टाग्राम)

Viral Video: आपने भी कहीं न कहीं जाने के लिए रैपिडो बाइक जरूर बुक की होगी। बाइक टैक्सी बुक करते समय लोग उसकी ड्राइविंग स्किल और हेलमेट पर ध्यान देते हैं। कई बार वह हेलमेट नहीं लगाए रहते तो हम कह देते हैं कि भैया हेलमेट लगा लो। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक रैपिडो राइडर के हाथ के नेल्स इस कदर वायरल हो रहे हैं, जिसे देखकर आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे। इस वीडियो में रैपिडो राइडर के हाथ किसी लड़की से ज्यादा खूबसूरत और सजे-संवरे दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो देखकर सोच में पड़ जाएंगे

सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, वह एक लड़की ने रिकॉर्ड किया है। दरअसल, इस लड़की ने कहींं जाने के लिए रैपिडो बाइक बुक की थी। इसके बाद जो लड़का बाइक लेकर आया.. लड़की उस बाइक पर बैठकर चल दी। हालांकि, रास्ते में उसने रैपिडो राइडर के हाथ पर ध्यान दिया। जिसमें राइडर के नेल्स देखकर उसके होश उड़ गए। इंस्टाग्राम पर यह वीडियो तहलका मचा रहा है। महिला पैसेंजर ने जो रैपिडो बुक की, उसे अंदाजा भी नहीं था कि रैपिडो चलाने वाला ऐसा हैरतअंगेज इंसान होगा। देखें वीडियो-

वीडियो को इंस्टाग्राम पर श्रुति शिवहारे (@shrutishivhare_18) नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में श्रुति ही बाइक की पिछली सीट पर बैठी हुई है। श्रुति की नजर अचानक राइडर के हाथों पर जाती है। इस दौरान राइडर अपना हेलमेट ठीक कर रहा होता है। श्रुति देखती है कि राइडर के नेल्स किसी फैशन दीवा को टक्कर देने वाले थे। इसके बाद श्रुति राइडर से पूछती है, 'भैया, आपके नाखून एकदम परफेक्ट शेप में हैं। आप मेंटेन कैसे करते हो?' श्रुति उसे अपने नेल्स दिखाती है और कहती है, 'जरा मेरे नाखून देखना.. मेरे से अच्छे आपके हैं!'

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article