Sanp Ka Video: दुनिया में सांप एक ऐसा जीव है जिसके सामने पड़ने से अच्छे-अच्छे शिकारी डरते हैं। जंगल का राजा शेर भी इससे दूरी बनाकर रखता है। कहते हैं जब सांप किसी शिकार पर हमला करता है तो उसे करीब-करीब खत्म करके ही दम लेता है। मगर क्या हो जब उसी खतरनाक सांप को छोटा सा चूहा थका-थकाकर हरा दे। इतना ही आखिर में वही चूहा सांप को पीछे हटने पर मजूबर कर दे। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।
चूहे को आसान शिकार समझ बैठा सांप
वायरल वीडियो में ऐसा कुछ नजर आता है जो शायद ही पहले कभी देखा होगा। इसे देखकर मालूम होता है कि रात के अंधेरा है और शिकारी सांप शिकार पर निकला है। बहुत कोशिश के बाद भी उसे शिकार नजर नहीं आया। मगर एकाएक उसकी नजर एक चूहे पर पड़ गई। सांप ने चूहे को आसान शिकार समझकर उसे अपने मुंह का निवाला बनाने का प्लान बनाया। सांप धीरे से चूहे के करीब पहुंचा और गोली की रफ्तार में हम कर दिया।होश उड़ा देगा नजारा
मगर इससे इसमें ऐसा कुछ नजर आता है जिसे देखकर दिमाग घूम जाएगा। इसमें देखेंगे कि सांप ने जैसे ही चूहे पर हमला किया वो तुरंत एक्टिव हो गया। उसने ऐसा कुछ किया कि बेचारा सांप ही खेल गया। दरअसल जैसे ही सांप ने चूहे को दबोचने के लिए हमला किया वो तुरंत हवा में उछल गया और बच निकला। सांप जितना बार हमला करता है चूहा उतनी ही बार बच निकलता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे।
यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
मालूम हो कि चूहे का नाकाम शिकार करते हुए सांप का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। इसे इंस्टाग्राम पर Funnyworldir Funnyworldir नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
