वायरल न्यूज़

Viral Video: पानी में कुछ इस तरह संत ने किया 'रामचरित मानस' का पाठ, देख आप भी इनके दीवाने हो जाएंगे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 9, 2023, 09:11 PM IST

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक संत नदी में तैरते हुए रामचरित मानस का पाठ कर रहे हैं। ऐसे में इस वीडियो को यूजर्स द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है।

Image

पानी पर तैरते हुए संत ने किया 'रामचरित मानस' का पाठ (फोटो साभारः इंस्टाग्राम 'saffron_bearer_no_1')

KEY HIGHLIGHTS
  • संत ने किया रामचरित मानस का पाठ
  • पानी में तैरते हुए हाथों में थामी थी महाकाव्य
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Saint recited Ramcharit Manas while Swimming Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Viral Video) काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक संत को देखा जा सकता है कि आखिर किस प्रकार से वे पानी में तैरते हुए 'रामचरित मानस' महाकाव्य का पाठ कर रहे हैं। मानिए ऐसा लग रहा हो, जैसे संत पानी पर लेटे हुए हो। यह वीडियो (Trending Video) यूजर्स द्वारा भी काफी पसंद किया जा रहा है, जो भी इस वीडियो को देख रहा है, वो इसे बार-बार देख रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में जो संत दिखाई दे रहे हैं, वह पानी पर घूम रहे हैं, जैसे पानी को उन्होंने अपना बिस्तर बना लिया हो। ऐसे में 'रामचरित मानस' के पाठ करने का ये अद्भुत स्टाइल काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को देख यूजर्स भगवान श्रीराम की शक्ति को बता रहे हैं तो कोई रामचरित मानस की। अगर आप भी यह वीडियो (Trending Video) देखेंगे तो देखते ही रह जाएंगे।

पानी पर तैरते हुए संत ने किया 'रामचरित मानस' का पाठ

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स ने काफी प्रतिक्रियाएं भी दी है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि यही तो सनातन धर्म की शक्ति है। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि ऐसे ही पानी में पत्थर नहीं तैरते हैं। इस वीडियो पर अब तक लाखों लाइक्स और करोड़ों व्यूज आ चुके हैं। इसके साथ ही इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को 'saffron_bearer_no_1' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article