वायरल न्यूज़

ब्रिटेन में लोहा-प्लास्टिक खरीदता दिखा शख्स, नजारा देख हंसी ना रुकेगी, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 24, 2025, 08:40 AM IST

Funny Video: वायरल वीडियो ब्रिटेन का होने का दावा किया गया है। इसमें देखेंगे कि ब्रिटेन की गलियों में कबाड़ा खरीदने के लिए तांगे पर एक कबाड़ी निकला है। शख्स आवाज लगाकार अंग्रेजों से कबाड़ा बेचने के लिए कहता है।

Image

ब्रिटेन की गलियों में कबाड़ा खरीदते हुए नजर आया कबाड़ी। (Photo/Instagram)

Funny Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा नजारा दिखाई पड़ता है जिसे देख बहुत हंसी आती है। मगर कई बार दिमाग घूम जाता है। यकीन नहीं होता है कि ऐसा नजारा भी देखने को मिल सकता है। मगर अभी एक ऐसा ही होश उड़ाने वाला नजारा वायरल हुआ है। इसमें ऐसा कुछ नजर आता है जिसे देखकर खुद की आंखों पर भरोसा करना मुश्किल होगा। वायरल वीडियो ब्रिटेन के होने का दावा किया गया है।

ब्रिटेन की गलियों में दिखा कबाड़ी

मगर इसमें एक कबाड़ी नजर आता है जो तांगे पर गली-गली कबाड़ा खरीदने निकला है। वायरल वीडियो में देखेंगे कि कबाड़ी तांगे पर सवार है। इसमें घर के गैर-जरूरी और टूटा हुआ सामान नजर आता है। देखकर साफ लगता है कि शख्स कबाड़े का काम करता है और कबाड़ा खरीदता है। वीडियो देखकर मालूम होता है कि शख्स ठहर-ठहर का कबाड़ा खरीदने की आवाज भी लगाता है।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर propertybrotherspk नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। वीडियो को मजेदार कैप्शन देते हुए लिखा गया, ‘ब्रिटेन का कबाड़ी। आज पता चल गया गोरे भी लोहा, प्लास्टिक और रोटियां बेचते हैं। बता दें कि ब्रिटेन के इस कबाड़ी के वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में लाइक और व्यूज बटोर चुका है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article