वायरल न्यूज़

Saand ka Video: शादी पंडाल में घुसा सांड, अंदर मचाया ऐसा धमाल, लोग- 'नाराज फूफा जी आ गए'

Saand Ka Video: सोशल मीडिया पर सांड का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने शादी के पंडाल में अलग लेवल का माहौल दिया। जिसने भी इस नजारे को देखा वो अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहा है।

Image

सांड का हाहाकारी अंदाज (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सांड का हाहाकारी अंदाज
  • शादी पंडाल में घुसकर काटा बवाल
  • नजारा देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Saand ka Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना हजारों-लाखों वीडियो शेयर (Trending Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Funny Video) इतने फनी होते हैं, जिन्हें देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पाते हैं। कुछ वीडियो (Shocking Video) इतने खतरनाक होते हैं, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े सूरमा भौचक्के रह जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Bull Video) सीधे लोगों के दिलों को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको हंसते-हंसते पेट में दर्द हो जाएगा। क्योंकि, एक सांड शादी के पंडाल में घुसकर ऐसा बवाल काटा, जिसपर किसी को यकीन नहीं हो रहा था।

आज कल शादियों का सीजन चल रहा है। कई बार दूल्हा-दुल्हन, बाराती और मेहमानों के साथ-साथ जानवर भी अलग तरह का माहौल बना देते हैं। सोशल मीडिया पर इस तरह के कई वीडियो आपको देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं शादी का पंडाल सजा हुआ है, तभी एक सांड अंदर घुस जाता है। इसके बाद काउंटर-काउंटर घुस-घुसकर सांड ऐसा बवाल मचाता है, जिसे देखकर शायद ही आप अपनी हंसी को रोक पाएंगे। देखें ये मजेदार वीडियो...

सांड का हाहाकारी अंदाज

वीडियो देखकर आप भी जरूर ठहाके लगा रहे होंगे। क्योंकि, इस तरह का माहौल शायद ही पहले कभी देखा होगा। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'weddingdance3215' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि सांड तो बड़ा हाहाकारी निकला। किसी का कहना है कि नाजार फूफा जी शादी में पहुंच गए। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article