Saand Ka Video: सोशल मीडिया पर अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको ऐसे-ऐसे नजारे (Shocking Video) देखने को मिल जाएंगे, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं? कुछ नजारे (Trending Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कुछ नजारे (Funny Video) को देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। वहीं, कुछ नजारे ऐसे होते हैं जो सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपका कलेजा कांप जाएगा।
सांड कितना बवाली होता है, इससे हम सब वाकिफ हैं। हमारे आस-पास भी सांड काफी बवाल मचाते रहता है। सोशल मीडिया पर भी आपको सांड के कई हाहाकारी वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक आंटी गली में आराम से जा रही है। सामने से एक सांड आ रहा होता है। अचानक सांड महिला पर हमला कर देता है। जिस तरह सांड महिला को उठा-उठाकर पटकता है उसे देखकर आप भी झटका खा जाएंगे। देखें वीडियो...
सांड का हाहाकारी अंदाज
वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर भन्ना गया होगा। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'iiamshaista' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं, कुछ लोग जहां इस नजारे पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग मजे भी ले रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि लगता है सांड पगला गया है। किसी का कहना है कि आंटी की हालत बिगड़ गई होगी। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
