वायरल न्यूज़

Saand Ka Video: स्कूटी पर बैठी थी लड़कियां, अचानक सांड ने उठाकर पटका, फिर जो हुआ...

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 2, 2023, 11:20 AM IST

Saand Ka Viral Video: दो लड़कियां आराम से स्कूटी पर बैठी थीं। अचानक पीछे से सांड ने उनपर हमला कर दिया। उसके बाद जो हुआ उसे देखकर लोग दंग रह गए। आलम ये है कि यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Image

सांड ने किया जोरदार हमला, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • सांड़ ने लड़कियों पर हमला किया
  • नजारा देखकर लोग दंग रह गए
  • सोशल मीडिया पर छाया चौंकाने वाला वीडियो

Saand Ka Hamla Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है। यहां आपको ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाएंगी, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ नजारे तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के पसीने छूट जाते हैं। इसी कड़ी में एक सांड (Bull Video) ने सरेआम सड़क पर ऐसा बवाल काटा, जिसे देखकर लोग थर्रा गए। सांड ने जिस तरह लड़कियों पर हमला किया और उनकी जो हालत हुई उसे देखकर लोग दंग रह गए।

सांड (Bull Attack Video) का व्यवहार काफी खतरनाक होता है। क्योंकि, वो कब, कहां किस पर हमला कर दे कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो सांड इस तरह हमला करता है, जिससे लोगों में हड़कंप मच जाता है। लिहाजा, सांड को देखते ही लोग भाग खड़े होते हैं या उनसे दूरी बना लेते हैं। लेकिन, इस वायरल वीडियो (Viral Video) में सांड ने जो किया उसे देखकर आप सकते में आ जाएंगे। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं एक भीड़ भाड़ वाली सड़क पर सांड घूम रहा है। वहीं, सड़क किनारे स्कूटी पर दो लड़कियां बैठी हुई हैं। अचानक सांड उनके पास पहुंच जाता है और दोनों को खतरनाक अंदाज में उठाकर पटक देता है। जिस तरह से सांड लड़कियों पर हमला करता है उसे देखकर लोग शॉक्ड रह गए।

सांड का खतरनाक अंदाज

वीडियो (Shocking Video) देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'challenger_raju_73' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि पापा की परियों के साथ तो खेल हो गया। कुछ का कहना है कि काफी खतरनाक नजारा है भाई। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article