वायरल न्यूज़

सबसे प्यारा सिक्योरिटी चेक! नियम पूरे, लेकिन अंदाज बिल्कुल क्यूट, वीडियो देख चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

Viral Video: एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक छोटी बच्ची की मासूमियत ने हर किसी का दिल जीत लिया। मेटल डिटेक्टर स्कैनर के पास खड़ी होकर जब बच्ची ने बिल्कुल बड़ों की तरह सुरक्षाकर्मी के सामने दोनों हाथ फैलाए, तो सुरक्षाकर्मी भी उसके इस प्यारे अंदाज को देखकर मुस्कुरा उठे।

Image

सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान बच्ची ने जीता दिल (तस्वीर साभार- @masooma_reza_fatima)

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो इतने क्यूट होते हैं कि सीधे लोगों के दिलों को छू लेते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर यूजर्स भौचक्के रह जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच तक नहीं सकते। ये तो हम सब जानते हैं एयरपोर्ट्स पर अमूमन सुरक्षा चेकिंग के दौरान माहौल काफी गंभीर और सख्त नजर आता है। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी का भी चेहरा मुस्कान से खिल उठेगा।

    इस वायरल वीडियो में एक नन्हीं बच्ची अपनी सुरक्षा जांच बेहद अनोखे और प्यारे अंदाज में कराती नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट के सुरक्षा चेकिंग एरिया में एक नन्हीं बच्ची काउंटर पर खड़ी है। जैसे ही सुरक्षाकर्मी उसकी ओर आते हैं, बच्ची बिना किसी झिझक के अपनी दोनों बाहें फैलाकर चेकिंग के लिए तैयार हो जाती है। उसकी यह मासूमियत देख ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी भी अपने चेहरे पर मुस्कान रोक नहीं पाते हैं। बच्ची के इस प्यारे रिएक्शन को देखकर जवान ने भी बड़ी आत्मीयता से स्कैनर डिवाइस से उसकी सुरक्षा जांच की। बच्ची सुरक्षा नियमों को किसी बड़े व्यक्ति की तरह समझती और मानती हुई दिखती है। चेकिंग पूरी होने के बाद वह खुशी-खुशी नीचे उतरकर अपने परिवार के पास चली जाती है। देखें वीडियो...

    दिल जीतने वाला नजारा

    इस क्यूट वीडियो ने आपका दिल भी जरूर जीत लिया होगा। इतना ही नहीं बार-बार इस क्यूट वीडियो को देखने का मन कर रहा होगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को masooma_reza_fatima नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। यूजर्स इस नन्हीं यात्री की मासूमियत और सुरक्षाकर्मी के इस मानवीय व दोस्ताना रवैये की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ड्यूटी की व्यस्तता और कड़े अनुशासन के बीच ऐसा नजारा दिल को सुकून देता है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article