वायरल न्यूज़

इंटरनेट पर छाया महादेव और बाल गणेश का ये सुंदर वीडियो, लोग बोले- 'पिता-पुत्र का इससे खूबसूरत दर्शन नहीं देखा'

Viral Video: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर पंडालों से कई अद्भुत और मनमोहक दृश्य सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भगवान शिव और बाल गणेश की बेहद सुंदर प्रतिमा स्थापित की गई है।

Image

पंडाल में दिखा अद्भुत नजारा

Viral Video: गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में बड़ी धूमधाम और भक्ति-भाव से मनाया जा रहा है। जगमगाती रोशनी, ढोल-नगाड़ों की थाप और 'गणपति बाप्पा मोरया' के जयकारों से हर तरफ का माहौल भक्तिमय हो चुका है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Today Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर आपकी नजरें ठहर जाएंगी। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और भावुक भी हो रहे हैं।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में एक भव्य पूजा पंडाल का नजारा है। लेकिन, इस पंडाल की खासियत है यहां स्थापित भगवान शिव और उनके नन्हे पुत्र बाल गणेश की बेहद प्यारी प्रतिमा है। आमतौर पर हम पंडालों में गणेश जी की भव्य और सिंहासन पर बैठी मूर्तियां देखते हैं, लेकिन इस पंडाल में मूर्तिकार ने पिता और पुत्र के बीच के वात्सल्य और अपार प्रेम को उकेरा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भगवान शिव ध्यान की मुद्रा में बैठकर नन्हे बाल गणेश के आगे अपना माथा टिकाए हुए हैं और बाल रूप में गणपति बेहद नटखट और प्यारे लग रहे हैं। इस अद्भुत और अनूठी प्रतिमा को देखने के लिए पंडाल में लोगों का तांता लगा हुआ है। जो भी इस पंडाल में आ रहा है, वह इस भावुक पल को देखकर मंत्रमुग्ध हो जा रहा है। लोग अपने स्मार्टफोन से इस अनोखी मूर्ति की तस्वीरें और वीडियो कैप्चर करते नजर आ रहे हैं। देखें वीडियो...

    दिल को छू लेने वाला नजारा

    इस वीडियो को देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर इमोशनल हो गए होंगे। कई लोग तो इस नजारे को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए हैं। आलम ये है कि सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो छाया हुआ है और यूजर्स इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं यूजर्स इस वीडियो पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं और मूर्तिकार की कलाकारी और सोच की खुलकर तारीफ कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article