वायरल न्यूज़

Viral Video: और खींचो फोटो...गैंडे ने टूरिस्टों पर किया हमला, अंजाम देखकर थर्रा जाएंगे

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 27, 2023, 02:39 PM IST

Rhinoceros Attack Video: वाइल्ड लाइफ सफारी के दौरान कुछ टूरिस्टों पर गेंडे ने हमला कर दिया। परिणाम ये हुआ कि सभी टूरिस्ट एक गड्ढे में जा गिरे। अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

गेंडे ने बैंड बजा दी, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • गेंडे का फोटो खींचना टूरिस्टों को पड़ गया भारी
  • गड्डे में गिरे सभी टूरिस्ट
  • नजारा देखकर लोग रह गए दंग

Rhinoceros Attack Video: वाइल्ड लाइफ लवर्स को जंगलों में घूमना काफी अच्छा लगता है। कई लोगों में अलग-अलग जानवरों को देखने, उनकी तस्वीरें खींचने का भी काफी शौक होता है। कुछ लोग तो इसके लिए इस हद तक चले जाते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। कई बार तो जानवर उनपर हमला भी कर देते हैं। सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो (Rhinoceros Viral Video) अक्सर वायरल होते रहते हैं। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें कुछ टूरिस्टों को गेंडे की तस्वीर खींचना काफी भारी पड़ गया।

वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं कुछ टूरिस्ट जंगल सफारी का आनंद ले रहे हैं। जानवरों की तस्वीरें खींच रहे हैं। अचानक उनके सामने एक भारी भरकम गेंडा आ जाता है। गेंडा को देखते ही ड्राइवर घबरा जाता है और गाड़ी को पीछे करने लगता है। लेकिन, गेंडा भी रुकने के लिए तैयार नहीं था। वो लगातार गाड़ी की तरफ दौड़ रहा था। परिणाम ये होता है कि गाड़ी पीछा करते-करते ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ जाता है और गाड़ी गड्ढे में गिर जाती है। जिसके कारण गाड़ी में सवार लोगों को काफी चोटें भी आई।

गेंडे ने बैंड बजा दी...

वीडियो (Funny Video) देखकर आपको हंसी भी आ रही होगी। साथ ही नजारा देखकर हैरान भी हो रहे होंगे, क्योंकि परिणाम इससे भी ज्यादा खतरनाक हो सकता था। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'trolls_official' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 40 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वीडियो देखकर एक यूजर ने लिखा, 'और खींचो फोटो'। एक अन्य ने लिखा, 'ये लोग फोटो खींचने के मूड में थे और गेंडा पूरी मूवी बना गया'। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article