वायरल न्यूज़

Viral Video: डमी हाथी को देखकर असली हाथी ने किया ऐसा अनोखा काम, नजारा देख दिल हार बैठेंगे

Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक रियल हाथी ने डमी हाथी को देखकर ऐसा कुछ किया, जिसके बारे में आप सोच नहीं सकते।

Image

दिल जीतने वाला नजारा (तस्वीर साभार- @chutiyapa)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच भी नहीं सकते हैं। वहीं, कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। जबकि, कुछ नजारे दिन बनाने वाले होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी खुशी से एक पल के लिए जरूर झूमने लगेंगे। क्योंकि, डमी हाथी को देखकर एक असली ने हाथी (Elephant Video) ने जो किया, उसने सबका दिल जीत लिया है। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं।

इंसान हो फिर जानवर सबके अंदर प्रेम का भाव होता है। इतना ही नहीं दोनों के अंदर कई बार ऐसी भावनाएं देखने को मिल जाती है, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। सोशल मीडिया पर भी आपको एक से एक अनोखे वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिल जाएगा, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं एक डमी हाथी को देखने के बाद रियल हाथी किस तरह एक्साइटेड है। रियल हाथी बार-बार डमी हाथी के साथ खेलने की कोशिश कर रहा है। अपनी सूंड डमी हाथी को सहला रहा है। जिस तरह का नजारा था उसने लोगों का दिल जीत लिया। देखें वीडियो...

दिल जीतने वाला नजारा

वीडियो देखकर आप भी जरूर भावुक हो गए होंगे। सोच रहे होंगे कितना मनमोहक नजारा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'chutiyapa' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी संख्य में लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि वीडियो देखकर दिन बन गया। कुछ का कहना है कि दिल जीतने वाला नजारा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article