वायरल न्यूज़

Shocking Video: हमले से पहले ऐसी आवाज करता है दुनिया का सबसे खतरनाक सांप! वीडियो देखकर डर गए लोग

Snake Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रैटल स्नेक हमले से पहले अपनी पूंछ हिलाकर खड़खड़ाहट की आवाज निकालता दिखाई देता है। यह आवाज दरअसल खतरे की चेतावनी होती है। इस जहरीले सांप का वीडियो देखकर लोग हैरान रह गए हैं।

Image

Rattlesnake Viral Video: अटैक से पहले पूंछ हिलाकर देता है संकेत (Photo: Instagram/edder204)

Rattlesnake Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिलचस्प और थोड़ा डराने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक खतरनाक रैटल स्नेक दिखाई दे रहा है, जो अपनी खास आवाज और अंदाज की वजह से लोगों का ध्यान खींच रहा है। रैटल स्नेक को दुनिया के जहरीले सांपों में गिना जाता है और इसका नाम उसकी पूंछ से आने वाली खड़खड़ाहट की आवाज के कारण पड़ा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप हमले से पहले अपना शरीर बहुत सख्त और टाइट कर लेता है। इसके बाद वह अपनी पूंछ को तेजी से हिलाने लगता है, जिससे खड़खड़ाहट जैसी आवाज पैदा होती है। यह आवाज दरअसल एक चेतावनी होती है।

कहते हैं घुंघरू वाला सांप

इस आवाज का मतलब होता है कि अगर कोई और पास आया, तो सांप हमला कर सकता है। यही कारण है कि इस आवाज को सुनकर ज्यादातर लोग तुरंत दूर हटने की कोशिश करते हैं। रैटल स्नेक को हिंदी में कई लोग “घुंघरू वाला सांप” भी कहते हैं। यह सांप मुख्य रूप से अमेरिका के अलग-अलग हिस्सों में पाया जाता है। हालांकि इसकी कुछ प्रजातियां दक्षिण अमेरिका के कुछ इलाकों में भी मिलती हैं। उदाहरण के तौर पर साउथ अमेरिकन रैटल स्नेक अमेज़न क्षेत्र के आसपास के कुछ सूखे या खुले इलाकों में पाया जाता है। अमेज़न के घने जंगलों में यह अक्सर दिखाई नहीं देता, लेकिन जहां भी यह मिलता है, वहां इसे काफी खतरनाक माना जाता है। इस सांप का जहर बहुत ताकतवर होता है और तेजी से असर करता है। अगर यह किसी को काट ले, तो जहर शरीर में जल्दी फैल सकता है।

खतरा महसूस होने पर ही सांप करते हैं हमला

इससे नसों और मांसपेशियों पर असर पड़ता है। कई बार पीड़ित को सांस लेने में दिक्कत होने लगती है और गंभीर स्थिति में जान का खतरा भी हो सकता है। इसलिए ऐसे सांपों से दूर रहना ही सबसे सुरक्षित तरीका माना जाता है। जंगलों में घूमते समय हमेशा सावधानी बरतनी चाहिए। ऊंचे जूते पहनना, हाथ में लाठी रखना और अंधेरे में ध्यान से चलना जैसे उपाय काफी मददगार हो सकते हैं। हालांकि यह भी सच है कि ज्यादातर सांप इंसानों पर खुद से हमला नहीं करते। वे तभी हमला करते हैं, जब उन्हें खतरा महसूस होता है। ऐसे वीडियो हमें यह भी याद दिलाते हैं कि प्रकृति में कई ऐसे जीव हैं जो जितने सुंदर हैं, उतने ही शक्तिशाली भी। इसलिए जंगल या प्राकृतिक जगहों पर हमेशा सतर्क रहना जरूरी होता है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

monu jha
मोनू झा author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article