वायरल न्यूज़

Boy Kissing Video: अब तो लड़कों ने हद कर दी! चलती स्कूटी पर सरेआम करते नजर आए Kiss

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 1, 2023, 11:37 AM IST

Boy Kissing Video: स्कूटी पर तीन युवक सवार होकर कहीं जा रहे होते हैं। इस दौरान सबसे पीछे बैठा युवक बीच में बैठे युवक को लिप टू लिप किस करता नजर आता है। रामपुर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए ट्विटर पर लिखा, 'किये गये टवीट के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया है।'

Image

रामपुर किसिंग वीडियो (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी के रामपुर का वीडियो आया सामने
  • एक-दूसरे को किस करते दिखे दो युवक
  • रामपुर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया

Boy Kissing Video: पिछले कुछ दिनों से कई ऐसे वीडियो देखने को मिले हैं, जिसमें चलती बाइक या स्कूटी पर कपल रोमांस करते नजर आए हैं। ऐसे कई कपल्स को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया। इसी क्रम में एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़के एक चलती स्कूटी पर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो यूपी के रामपुर का है, जिसके बाद रामपुर पुलिस ने कार्रवाई करने की बात की है।

रामपुर पुलिस ने दिया ऐसा निर्देश

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि स्कूटी पर तीन युवक सवार होकर कहीं जा रहे हैं। इस दौरान सबसे पीछे बैठा युवक बीच में बैठे युवक को लिप टू लिप किस करने लगता है। तभी पीछे से आ रही एक कार में बैठे किसी शख्स ने दोनों का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो शेयर करके शख्स ने रामपुर पुलिस को टैग भी किया। वहीं रामपुर पुलिस ने ट्वीट का रिप्लाई करते हुए लिखा, 'किये गये टवीट के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया है।' देखें वीडियो-

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि पिछले दिनों लखनऊ का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें चलती स्कूटी पर एक युवक एक युवती के साथ रोमांस करता नजर आया था। इसके बाद यूपी पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया था। लड़के पर पुलिस ने अश्लीलता फैलाने के आरोप में केस दर्ज किया था।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article