रेलवे ट्रैक पर खतरनाक स्टंट करता लड़का (Instagram/@fitneeskit)
आजकल सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में लोग कुछ भी करने को तैयार हैं। रील्स और शॉर्ट्स की इस दुनिया में एक पल की लोकप्रियता के लिए लोग अपनी जान को दांव पर लगाने को भी तैयार हैं। हाल ही में एक ऐसा ही खतरनाक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @fitneeskit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
ये भी पढ़ें:सिर्फ काले-सफेद ही नहीं बल्कि नीले रंग के भी होते हैं पेंगुइन, आज इनके बारे में भी जान लें
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक रेलवे ब्रिज पर मौत को दावत दे रहा है। वीडियो में वह चलती ट्रेन की पटरियों के ठीक बीच में खड़े होकर कसरत करते हुए तरह-तरह के करतब दिखा रहा है। इस अकाउंट पर एक और वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वह रेलवे पुल के नीचे लोहे की बीम पर लटककर पुल-अप्स कर रहा है।
वीडियो में खतरों से खेलता यह लड़का इस बात को नहीं समझ पा रहा है कि उसकी एक चूक उसकी जान पर भारी पड़ सकती है। अगर वह जरा सा भी चूक गया तो वह सीधे मौत के मुंह में जा सकता है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि, “मौत का खेल… करके बताओ।” इस वीडियो को अब तक बड़ी संख्या में लोगों ने देखा और लाइक किया है।
वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग उसकी इस बेवकूफी भरी हरकत पर उसे जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। वहीं कई लोगों का कहना है कि ऐसे वीडियो को देखने के बाद कई अन्य लोग भी इसकी नकल करेंगे, खासकर वे लोग जो फिटनेस और स्टंट के नाम पर कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।