आज तक हमने पेंगुइन्स काले और सफेद रंग के ही देखे हैं, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि पेंगुइन्स सिर्फ काले-सफेद ही नहीं बल्कि नीले और सफेद रंग के भी होते हैं।
आज हम आपको उन नीले रंग के पेंगुइन के बारे में बताएंगे। दरअसल, नीले रंग के पेंगुइन काले वालों से छोटे होते हैं। इन्हें फेयरी पेंगुइन कहते हैं। माओरी भाषा में इनका नाम कोरोरा है।
ये पेंगुइन की सबसे छोटी प्रजाति हैं। इनकी हाइट लगभग 10-12 इंच होती है। इनका वजन महज डेढ़ किलो ही होता है। ये नीले रंग के पेंगुइन 6 सालों तक ही जीवित रहते हैं।
इनके पंख हल्के से गहरे नीले रंग के होते हैं, यानी कि इनके पंखों का रंग सफेद और काले रंग के बजाय नीला होता है।
ये पेंगुइन आपको ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में अक्सर रात के समय में देखने को मिल जाएंगे। इनका नीला रंग उन्हें शिकारियों से छिपने में मदद करता है।
नीले रंग के ये पेंगुइन मांसाहारी होते हैं; ये स्क्विड और एंकोवी खाकर जीवित रहते हैं। ये पेंगुइन बर्फ पर कम और पानी में सबसे ज्यादा समय बिताते हैं।
जो काले और सफेद रंग के पेंगुइन हमें देखने को मिलते हैं, ये दुनिया के कई हिस्सों में पाए जाते हैं। पेंगुइन्स अन्य पक्षियों की तरह उड़ नहीं सकते, लेकिन ये पानी में तैरने में काफी एक्सपर्ट होते हैं।