Bharat Jodo Yatra- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। राहुल गांधी इसी यात्रा के तहत बृहस्पतिवार को सुबह दोराहा से आगे निकले और इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इसमें शामिल हुए।‘भारत जोड़ो यात्रा’ का पंजाब चरण बुधवार को फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद से शुरू हुआ था। इस दौरान यात्रा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक युवती राहुल गांधी को गुलाब के फूलों का गुच्छा देती हुई नजर आई।
वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिख रहा है कि राहुल की यात्रा के दौरान सुरक्षा कर्मियों के घेरे के बाहर एक युवती जोर-जोर से हाथ में गुलाबो के फूलों लेकर नारे लगा रही है। इस दौरान वह घेरे के अंदर आती है और राहुल गांधी से मुलाकात कर उन्हें गले लगा लेती है। इसके बाद वह राहुल को चुनरी उड़ाती है औऱ फिर गुलाब के फूल भेंट कर गले लगाती है। राहुल से हाथ मिलाने के बाद वह अभिवादन कर वापस चले जाती है। इस दौरा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी नजर आए। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त होगी, जहां राहुल जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में तिरंगा फहराएंगे।
कई नेता आए नजर
आपको बता दें कि बृहस्पतिवार को सुबह यात्रा में कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद अमर सिंह, गुरजीत सिंह औजला, पूर्व विधायक गुरकीरत कोटली, पंजाब युवा कांग्रेस के प्रमुख ब्रिंदर सिंह ढिल्लों और पार्टी के कई अन्य नेता राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते नजर आए।
