वायरल न्यूज़

सड़क पर 'मौत' की तरह पसरा था विशाल अजगर, फिर ड्राइवर की इस चालाकी ने बचा ली जान, देखें शॉकिंग VIDEO

Viral Video: बारिश के मौसम में भीगी सड़कों पर गाड़ी चलाते समय थोड़ी सी लापरवाही किसी जीव के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। हाल ही में सामने आए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे रात के समय बारिश के बीच सड़क पार कर रहे एक विशाल अजगर को देखकर ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी रोक दी।

Image

सड़क पर अजगर (तस्वीर साभार- @MohitTr11637443)

Viral Video: बारिश का मौसम जहां एक तरफ गर्मी से राहत और खुशनुमा अहसास लाता है, वहीं दूसरी तरफ सड़कों पर सफर करने वालों के लिए यह सतर्क रहने का समय भी होता है। मानसून के दौरान अक्सर जंगलों और झाड़ियों से निकलकर वन्यजीव सड़कों पर आ जाते हैं। ऐसा ही एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रात के अंधेरे और बारिश के बीच एक विशालकाय अजगर (Python Video) सड़क पार करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस नजारे को देखकर लोग हैरान रह गए।

    ड्राइवर की सतर्कता ने बचाई अजगर की जान

    वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बारिश से तर-बतर सड़क पर गाड़ियां गुजर रही थीं, तभी अचानक एक भारी-भरकम अजगर सड़क के बीचों-बीच रेंगता हुआ नजर आया। गनीमत यह रही कि सामने से आ रहे ड्राइवर की नजर समय रहते उस पर पड़ गई और उसने तुरंत अपनी गाड़ी के ब्रेक लगा दिए। हालांकि, गाड़ी अजगर के ऊपर चढ़ जरूर गया, लेकिन उसकी जान बच गई। अगर ड्राइवर जरा सी भी जल्दबाजी दिखाता या ध्यान न भटकता, तो एक बेजुबान जीव की जान जा सकती थी। ड्राइवर के इस धैर्य और सतर्कता की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। देखें वीडियो...

    सड़क पर दिखा अजगर

    यहां आपको बता दें कि मानसून के दिनों में लगातार बारिश होने के कारण मिट्टी में बने बिलों और गड्डों में पानी भर जाता है। ऐसे में अजगर, सांप, कछुए और कई छोटे-बड़े वन्यजीव सुरक्षित जगह और सूखे ठिकानों की तलाश में बाहर निकलते हैं। सड़कों के आसपास झाड़ियां होने की वजह से ये जीव अक्सर अनजाने में सड़क पार करने लगते हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article