वायरल न्यूज़

कलाकार की छोटी-सी मेहनत ने बना दिया किसी का दिन, Video देख आपके चेहरे पर भी आ जाएगी मुस्कान

एयरपोर्ट पर बैठे-बैठे एक कलाकार ने विदेशी महिला का खूबसूरत स्केच बनाकर उसे गिफ्ट कर दिया। तस्वीर देखकर महिला का दिल छू लेने वाला रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Image

कलाकार ने महिला का स्केच बनाकर उसे गिफ्ट कर दिया। (Instagram/@pencil_art_workshop)

इस दुनिया में लोगों को खुशियां देना जितना बड़ा सुख है, उससे बड़ा और कुछ भी नहीं है। हम अपने एक छोटे से काम की वजह से किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। इसी सुख का आनंद उठाते एक कलाकार का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देख लोगों का भी दिन बन गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कलाकार की छोटी-सी कोशिश ने एक विदेशी महिला का दिन खास बना दिया।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

कलाकार की तरफ से विदेशी महिला को मिला खास तोहफा

वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि एक विदेशी महिला एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में आराम से बैठी हुई है। उसे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं होता कि कोई कलाकार उसका स्केच बना रहा है। कलाकार कुछ दूरी पर बैठकर बड़े ध्यान और मेहनत से महिला का हाथ से बना खूबसूरत चित्र तैयार करता है। जब स्केच पूरा हो जाता है, तो कलाकार उसे सीधे महिला को देने की बजाय उसके बगल में बैठे एक व्यक्ति को देता है। वह व्यक्ति स्केच महिला के हाथ में देता है। जैसे ही महिला अपनी तस्वीर देखती है, उसके चेहरे पर बड़ी-सी मुस्कान आ जाती है। वह पहले तो हैरान होती है और फिर खुशी से कलाकार की ओर जाती है। महिला कलाकार को दिल से धन्यवाद कहती है और उसकी मेहनत की तारीफ भी करती है।

महिला की मुस्कान देखकर लोग बोले- यही असली खुशी है

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को इंस्टाग्राम पर कलाकार बॉबी सलादी नाम के यूजर ने @pencil_art_workshop नाम के अकाउंट से शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, "एक विदेशी की प्रतिक्रिया ने मेरा दिन बना दिया।" अब यह वीडियो लाखों लोगों का दिल जीत रहा है। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी कलाकार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि दुनिया में आज भी ऐसे लोग हैं जो बिना किसी स्वार्थ के दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश करते हैं। कुछ यूजर्स ने कहा कि ऐसे वीडियो देखकर इंसानियत पर भरोसा और भी मजबूत हो जाता है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article