वायरल न्यूज़

ट्रेन में लड़की को देख पुलिस वाले का मन डोला, नंबर लिखकर दी थी पर्ची, युवती बनाने लगी Video तो सीट छोड़ हुआ फरार

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रेन में एक युवती अपने परिवार के साथ यात्रा कर रही थी। तभी एक पुलिसकर्मी ने उस परिवार के सामने ही उस लड़की को एक कागज पर अपना नंबर लिखकर दे देता है। जिसके बाद युवती ने तुरंत मोबाइल निकालकर रिकॉर्डिंग शुरू कर दी और जैसे ही उस पुलिसकर्मी को यह एहसास हुआ कि उसे रिकॉर्ड किया जा रहा है, तो वह वहां से तुरंत भाग खड़ा हुआ।

Image

पुलिसवाले ने लड़की को उसके परिवार के सामने दिया अपना फोन नंबर (X/@gharkekalesh)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रेन में एक पुलिसकर्मी एक युवती को उसके पूरे परिवार के सामने ही अपना फोन नंबर लिखकर एक पर्ची थमा देता दिख रहा है। जिससे युवती उस पुलिस वाले की हरकत से असहज हो जाती है और वह तुरंत अपना फोन निकाल कर उस पुलिस वाले को दिखाते हुए अपने साथ हुई घटना के बारे में बताने लगती है। कैमरे के सामने खुद का वीडियो बनता देख वह पुलिसकर्मी तुरंत वहां से सीट छोड़कर फरार हो जाता है।

लड़की ने वीडियो बनाकर किया अपलोड

वीडियो में आप उस युवती को कैमरे पर यह साफ-साफ कहते सुन सकते हैं कि, "ये पुलिस वाले अंकल हैं, इनका काम लोगों की रक्षा करना है लेकिन इन्होंने बात करने के लिए मुझे अपना फोन नंबर पर्ची पर लिखकर दिया है... मेरी मम्मी यहीं बैठी हैं।" लड़की कैमरे में पुलिस वाले का चेहरा और उसके द्वारा दिए गए नंबर वाली पर्ची को दिखाते हुए इस घटना के बारे में बताते हुए नजर आ रही है।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शेयर किया है और इस घटना की खूब आलोचना की है। हमने यह वीडियो सोशल साइट एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से लिया है। जिसे अब तक 4 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 1900 लोगों ने लाइक किया है।

वीडियो देख पुलिस वाले पर भड़के लोग

वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस वाले की इस हरकत की खूब आलोचना की है। जैसे एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "सिर्फ पुलिस की वर्दी आपको सभ्य नहीं बना सकती, यह परवरिश की बात है।" दूसरे ने लिखा, "सरकारी नौकरी का गलत फायदा उठाते हुए पुलिस वाले अंकल।" तीसरे ने लिखा, "पुलिस की वर्दी पहनने वाले ही जब इस तरह की हरकत करेंगे तो फिर कहां से कोई महिला सुरक्षित रहेगी, ऐसे पुलिस वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article