वायरल न्यूज़

Shocking Video: घर में लगी आग तो बिजली तार के सहारे पुलिस ने किया रेस्क्यू, कैमरे में कैद हुआ शॉकिंग नजारा

Shocking Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स को पुलिस ने जिस आग से बाहर निकाला, उसे देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

Image

खतरनाक अंदाज में रेस्क्यू

Shocking Video: सोशल मीडिया पर रोजाना एक से एक हाहाकारी वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कुछ नजारों को देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिनपर आपको यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। क्योंकि, एक शख्स का जिस तरह से आग (Fire Video) से रेक्स्कूय किया गया, उसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते।

एक कहावत तो आप सबने जरूर सुनी होगी एक तरफ खाई, तो दूसरी तरफ कुआं...मतलब ये हुआ कि दोनों तरफ खतरा। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही हाहाकारी नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक घर में आग लग गई। आग घर की बालकनी में लगी है। वहीं,आग लगने के कारण एक शख्स बालकनी में फंस गया। नजारा काफी खौफनाक था। वहीं, पुलिस शख्स को बाहर निकालने की कोशिश कर रही थी। लेकिन, जब कोई रास्ता नहीं दिखा, तो बिजली तार के सहारे ही उसे बाहर निकालने की कवायद शुरू हो गई। आखिर, किस तरह शख्स का रेस्क्यू किया गया आप खुद इस वीडियो में देख लें...

शॉकिंग नजारा

वीडियो देखकर आपके भी रोंगटे जरूर खड़े हो गए होंगे। कई लोगों को यह नजारा काफी डरावना लग रहा होगा। जिसने भी यह नजारा देखा वो एक पल के लिए सहम गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। कई लोग इसे जानलेवा बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि दोनों तरफ तो खतरा ही था। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article