वायरल न्यूज़

जब यात्रियों ने ट्रेन के AC को बनाया 'कूड़ेदान'! वेंट से निकला 'कचरे का पहाड़', देखें Viral Video

Viral Video: भारतीय रेलवे की ट्रेनों में कूलिंग न होने की शिकायतें अक्सर आती रहती हैं, लेकिन इस बार इसके पीछे की जो वजह सामने आई है, उसने सोशल मीडिया पर सभी को हैरान कर दिया है।

Image

AC में कूडे़ का ढेर (तस्वीर साभार- @SantaniSubhajit)

Viral Video: ट्रेन में सफर के दौरान 'एसी ठंडा नहीं कर रहा' या 'हवा नहीं आ रही' जैसी शिकायतें होना आम बात है। अक्सर यात्री इसके लिए रेलवे (Indian Railway) प्रशासन या मेंटेनेंस टीम को जिम्मेदार ठहराते हैं। लेकिन, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर चूक कहां हो रही है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक रेलवे कर्मचारी एसी कोच में ऊपर की बर्थ पर बैठा नजर आ रहा है। वह हाथ में स्क्रूड्राइवर (पेचकस) लेकर एसी डक्ट/वेंट के ग्रिल को खोलता है। कर्मचारी बताता है कि यात्री शिकायत करते हैं कि एसी कूलिंग नहीं कर रहा है।

    जैसे ही वह ढक्कन हटाता है अंदर का नजारा हैरान करने वाला होता है। एसी के उस संकरे रास्ते में यात्रियों द्वारा ठूंसा गया कचरा भरा पड़ा था। कर्मचारी एक कपड़े की मदद से वेंट के अंदर हाथ डालकर चिप्स के रैपर, खाली प्लास्टिक की थैलियां, बिस्किट के पैकेट और इस्तेमाल किए हुए चाय के कप बाहर निकालने लगता है। वीडियो में कर्मचारी समझाता है कि कुछ यात्री ऊपरी बर्थ पर बैठते समय एसी ग्रिल को नुकसान पहुंचाते हैं या हटा देते हैं और फिर डस्टबिन की जगह उस खाली जगह में कचरा ठूंस देते हैं। समय के साथ यह कचरा इकट्ठा होकर हवा के बहाव को पूरी तरह ब्लॉक कर देता है, जिससे बोगी में कूलिंग होना बंद हो जाती है। देखें वीडियो...

    AC के अंदर कचरे का अंबार

    जिसने भी यह वीडियो देखा वो हैरान रह गया। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो छाया हुआ है। एक्स पर इस वीडियो को 'SantaniSubhajit' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि लोग सुविधाओं की मांग तो करते हैं, लेकिन खुद की जिम्मेदारी भूल जाते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- यह बेहद शर्मनाक है। जब तक हम नागरिकों में बेसिक सिविक सेंस नहीं आएगा, तब तक कोई भी व्यवस्था सही नहीं चल सकती। इस मामले पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article