वायरल न्यूज़

Viral Video: चटकारे लेते हुए मैगी खा रहा था तोता, प्लेट हटाते ही जो किया उसने सबको चौंका दिया

Viral Video: सोशल मीडिया पर तोते का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मजे लेते हुए मैगी खा रहा था। लेकिन, जैसे ही उसके सामने से प्लेट हटाया गया, वो गुस्सा में आ गया और बवाल काटने लगा। इस नजारे को देखने के बाद लोग काफी हैरान हैं।

Image

मजे लेते हुए मैगी खा रहा था तोता (तस्वीर साभार - @me_mitthu)

Viral Video: आज के समय में सोशल मीडिया लोगों के लिए ऐसा जरिया बन चुका है, जहां एक से एक मजेदार नजारे देखने को मिलते हैं। कई नजारे तो ऐसे होते हैं, जिनके बारे में लोग खुली आंखों से कल्पना तक नहीं कर सकते हैं। हालांकि, यूजर्स इन वीडियो (Trending Video) काफी पसंद करते हैं और उनपर जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Shocking Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपको हो सकता है अपनी आंखों पर एक पल के लिए यकीन ना हो। लेकिन, जिसने भी नजारे को देखा वो देखता ही रह गया। आलम ये है कि लोग इस वीडियो को बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर आप सबने जानवरों के कई वीडियो देखे होंगे। कुछ वीडियो तो इतने खतरनाक होते हैं कि लोग उनके बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। जबकि, कुछ वीडियो सीधे दिल को छू लेते हैं और बार-बार उसे देखना पसंद करते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक तोता के सामने प्लेट में मैगी रखे हुए है। तोता चटकारे लेते हुए मैगी खा रहा है। नजारा देखकर ऐसा लग रहा है जैसे तोते को मैगी खाने में बड़ा मजा आ रहा है। अचानक तोते के सामने से मैगी का प्लेट उठा लिया जाता है। इसके बाद तोते की बेचैनी बढ़ जाती है और फिर जो वो करता है उसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे। देखें वीडियो...

तोते का अनोखा अंदाज

वीडियो देखकर जरूर आप सोच में पड़ गए होंगे। सोच रहे होंगे कि तोते ने तो अलग ही माहौल बना दिया। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'me_mitthu' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। जबकि, 56 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि तोते ने तो माहौल बना दिया। कुछ का कहना है कि लगता है तोते का फेवरेट फूट मैगी है। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article