वायरल न्यूज़

Video: कभी किसी तोते को साइकिल चलाते देखा है आपने, पहले खुद से पहना हेलमेट फिर जमकर की राइडिंग

Viral Video: आपने कभी किसी तोते को साइकिल चलाते देखा है? शायद ही इस सवाल का जवाब आपके पास हां के रूप में होगा। दूसरी तरफ इंटरनेट पर एक वीडियो ऐसा वायरल हो रहा है, जो आपका दिल जीत लेगा। आप इस वीडियो में एक तोते को साइकिल चलाते देखेंगे।

Image

तोते ने चलाई साइकिल (इंस्टाग्राम)

Viral Video: पक्षियों में तोते को सबसे समझदार माना जाता है।आपने तोते के कई सारे ऐसे वीडियो देखे होंंगे, जिसमें इस पक्षी का टैलेंट हैरान करने वाला होता है। तोता को इंसान पालते भी हैं, जो अपनी बोली से लोगों का दिल जीत लेता है। इसी क्रम में एक तोते का वीडियो इंटरनेट यूजर्स के दिल जीत रहा है। इस वीडियो में तोता अपना अनोखा टैलेंट दिखा रहा है। आप भी तोते का यह टैलेंट देखकर अपना दिल हार बैठेंगे। आपने शायद ही पहले कभी किसी पक्षी का ऐसा टैलेंट देखा होगा।

वीडियो देखकर दिल हार बैठेंगे आप

क्या आपने कभी किसी तोते को साइकिल चलाते देखा है? शायद ही इस सवाल का जवाब आपके पास हां के रूप में होगा। दूसरी तरफ इंटरनेट पर एक वीडियो ऐसा वायरल हो रहा है, जो आपका दिल जीत लेगा। आप इस वीडियो में एक तोते को साइकिल चलाते देखेंगे। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि तोता बकायदा इंसानों की तरह हेलमेट लगाकर साइकिल दौड़ाता है। तोके के इस राइडिंग टैलेंट को देखने के बाद आपको भी मजा आ जाएगा। देखें वीडियो-

वीडियो की शुरुआत में आप देखेंगे कि एक शख्स ने अपने पालतू तोते को छोटी सी लकड़ी की साइकिल दी है। इसके साथ ही तोते को एक छोटा सा हेलमेट भी दिया है। आप देख पाएंगे कि तोता सबसे पहले खुद से हेलमेट पहनता है। इसके बाद साइकिल पर बैठकर उसे दौड़ाना शुरू कर देता है।आपको यह देखना काफी मजेदार लगेगा कि एक पक्षी साइकिल चला रहा है। यह आपको किसी करिश्मे से कम नहीं लगेगा। इस दिल जीतने वाले वीडियो को @kennyslowbird नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article