वायरल न्यूज़

Watch: पार्क में आराम फरमा रहा था पांडा, फिर जैसे ही कुर्सी पर की लेटने की कोशिश.. देखिए ये मजेदार वीडियो

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 3, 2023, 11:26 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक पांडा पार्क में मस्ती कर रहा होता है। फिर जैसे ही कुर्सी में आराम से बैठने की कोशिश करता है, वैसे ही धड़ाम से गिर पड़ता है। वायरल हो रहा ये फनी वीडियो लोगों इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

Image

आराम से बैठने के चक्कर में कुर्सी से गिरा पांडा (Image Credit : Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • कुर्सी पर बैठते ही गिरा पांडा
  • आराम करने के लिए पार्क में गया था पांडा
  • जमकर वायरल हो रहा ये मजेदार वीडियो

Panda Funny Video: यूं तो इंटरनेट पर पांडा के कई मजेदार वीडियो आपको मिल जाएंगे, जो काफी फनी भी होते हैं। लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसा वीडियो (Viral Video) लेकर आए हैं, जिसे आपने पहले कभी नहीं होगा। लेकिन ये वीडियो इतना मजेदार है कि आप इसे देखते ही तीन-चार बार और देखेंगे, या फिर इससे भी ज्यादा। मासूम पांडा के इस मजेदार वीडियो को लोगों द्वारा भी खूब पसंद किया जा रहा है और शेयर भी किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक पांडा पार्क में आनंद लेते हुए नजर आएगा, लेकिन जैसे ही वह कुर्सी पर बैठने की कोशिश करता है, वह कुर्सी लेकर गिर पड़ता है। दरअसल, पांडा को कुछ ज्यादा ही आराम चाहिए होता है और फिर वह लेटने की कोशिश करता है लेकिन हो कुछ और ही जाता है। अब ऐसे में ये वीडियो (Funny Video) सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी हंसी के मारे लोटपोट जाएंगे।

आराम से बैठने के चक्कर में कुर्सी से गिरा पांडा

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि कितना क्यूट पांडा है, गिरने के बाद लोगों को देख रहा है कि कोई उसे तो नहीं देख रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि शायद पांडा को चोट ना आई हो। इस वीडियो को अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं और हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'pan_daloverrr' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article