Cat and Parrot Funny Video: जानवरों का वीडियो कितना फनी हो सकता है, इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। देखा जाए तो आपको ऐसे तमाम वीडियो सोशल साइट्स पर देखने को मिल जाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे वीडियो होते हैं, जिन्हें देखने के बाद हंसी ही रुकती। ऐसा ही एक वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आप हंस-हंस के लोटपोट हो जाएंगे।
बिल्ली और तोते का मजेदार वीडियो वायरल (फोटो साभार : इंस्टाग्राम - 'el_campo_mi_pasion_')
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दो तोता और एक बिल्ली को देखा जा सकता है, जो आपस में मस्ती कर रहे होते हैं। ऐसे में जैसे ही तोता बिल्ली की पूंछ पर अपना चोच लगाता है, वैसे ही बिल्ली अपने हाथ उसे एक चाटा लगा देती है। वायरल हो रहा यह वीडियो काफी मजेदार है, ऐसे में इस वीडियो को देखने के बाद आप इसे बार-बार देखेंगे और हंस-हंस कर आपके पेट में दर्द होने लगेगा।
बिल्ली और तोते का मजेदार वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर्स द्वारा काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने चटकारे लेते हुए लिखा है कि कुछ समय के लिए तो तोते की आत्मा उससे अलग हो गई होगी। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि बिल्ली ने तो मौज कर दी। इस वीडियो पर अब तक लाखों लाइक्स और करोड़ों व्यूज आ चुके हैं। इसके अलावा इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को 'el_campo_mi_pasion_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
