वायरल न्यूज़

80 के दशक में पहुंचे PM मोदी ,राहुल गांधी से लेकर कई नेता, सोशल मीडिया पर छाया AI का रेट्रो अवतार

Viral Trend: सोशल मीडिया पर छाए '1980 Retro AI Trend' छाया हुआ है। देश के दिग्गज नेता, अभिनेता से लेकर आम पब्लिक तक इस ट्रेंड का इस्तेमाल कर रहे हैं और पीएम मोदी से लेकर राहुल गांधी, हिमंता बिस्वा सरमा और किरेन रिजिजू के विंटेज लुक ने इंटरनेट पर तहलका मचाया है।

Image

80 के दशक में नेता

Viral Trend: सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने यूजर्स को सीधे 40 साल पीछे यानी 1980 के दशक की यादों में पहुंचा दिया है। इंस्टाग्राम और एक्स, फेसबुक पर छाया '1980s Retro Trend' लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। लेकिन मजेदार बात यह है कि इस वायरल ट्रेंड का खुमार सिर्फ आम लोगों तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के बड़े-बड़े सियासतदान, अभिनेता भी इसकी गिरफ्त में आ चुके हैं।

नेताजी का रेट्रो अवतार!

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू समेत कई दिग्गज नेताओं के 80 के दशक वाले AI लुक्स इंटरनेट पर जमकर शेयर किए जा रहे हैं। इन तस्वीरों में नेताओं को 80 के दशक के मशहूर फैशन-जैसे चौड़े कॉलर वाली शर्ट, पुरानी हेयरस्टाइल, बेलबॉटम लुक और क्लासिक विंटेज टोन में देखा जा सकता है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने खुद अपना रेट्रो लुक शेयर करते हुए मजेदार अंदाज में लिखा, "Nostalgia से जुड़े किसी भी ट्रेंड में शामिल होने से खुद को नहीं रोक पाया... बैक टू द 80s! वहीं, किरेन रिजिजू ने भी अपनी AI फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि वह भी इस रेट्रो नॉस्टैल्जिया का हिस्सा बनने से खुद को नहीं रोक सके।

क्या है यह '1980s Retro Trend'?

दरअसल, यह एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फोटो चैलेंज है। इसमें यूजर्स अपनी आज की नॉर्मल फोटो को AI टूल में अपलोड करते हैं और 1980 के दशक का प्रॉम्प्ट देते हैं। AI चुटकियों में फोटो की क्वालिटी, बैकग्राउंड, कपड़े और स्टाइल को बदलकर ऐसा बना देता है, मानो वह तस्वीर सच में 40 साल पुरानी किसी रील या एलबम से निकाली गई हो।

सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे काफी पसंद

नेताओं के इन विंटेज और फिल्मी अवतारों को देखकर यूजर्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कोई राहुल गांधी के लुक को 80 के दशक की फिल्मों का हीरो बता रहा है, तो कोई हिमंता बिस्वा सरमा के इस अंदाज पर चुटकी ले रहा है। लोग लिख रहे हैं, "लगता है AI ने सच में टाइम मशीन बना ली है। तो अगर आप भी 80 के दशक में जाना चाहते हैं, तो AI के जरिए अपनी तस्वीर को बना सकते हैं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article