वायरल न्यूज़

भीख मांगने वाली खूबसूरत लड़की, खरीद लिए दो फ्लैट और लग्जरी कार

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 26, 2023, 12:29 PM IST

Viral Video Today: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि लड़की ने बताया कि वो मलेशिया में भीख मांगती है और वो इससे बहुत अमीर हो चुकी है।

Image

मलेशिया में भीख मांगकर अमीर बनी लड़की। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • भीख मांगने वाली खूबसूरत लड़की
  • मलेशिया में खरीद लिए फ्लैट
  • देखकर हैरान हुए नेटिजन्स

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया हैरान करने वाला नजारों से भरी पड़ी है। यहां कभी-कभी तो ऐसा कुछ सामने आता है कि आंखें फटी रह जाती हैं। देखकर भी यकीन करना मुश्किल होता है। अभी एक ऐसी ही खूबसूरत लड़की का वीडियो सामने आया है। वीडियो में लड़की अपने बिजनेस के बारे में बताती है, मगर उसने अपना जो बिजनेस बताया उसे सुनकर कान खड़े हो जाएंगे। लड़की बताती है कि वो भीख मांगती है और इसी काम से उसने मलेशिया में दो फ्लैट और लग्जरी कार खरीद ली है।

लड़की ने बताया मांगने का तरीका

वीडियो में लड़की से पूछा गया कि वो इतनी खूबसूरत है तो भीख कैसे मांगती थी। लड़की ने बताया कि इसके लिए वो अंधे होने का नाटक करती है। इसके अलावा वो अपने हाथ में किताब रख लेती है। ऐसे में उसे देखकर किसी को भी तरस आ जाता। इससे लड़की को भीख में अच्छे पैसे मिल जाते। लड़की कहती है कि वो हर किसी को अपनी झूठी कहानी बताती थी। इसपर भी लोग तुरंत यकीन कर लेते। वीडियो में लड़की ये भी बताती है कि वो कहां-कहां जाकर भीख मागती है।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

लड़की से सवाल पूछा गया कि भीख मांगकर मलेशिया में उसकी जिंदगी कैसी गुजर रही है? जवाब मिलता है कि वो बहुत खुश है और पाकिस्तान में उसका चक्कर भी लगता है। वीडियो में लड़की कहती है कि उसके पास दो फ्लैट हैं और उसके पास लग्जरी कारें है और उसका अपना भी बिजनेस है। मालूम हो कि भीग मांगकर इतनी अमीर बनी लड़की का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर videonation.teb नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article