Video: क्यूट गर्ल को झाड़ू से पीटने लगीं रानू मंडल, वजह जानकर चौंक जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 24, 2023, 08:06 AM IST

Ranu Mandal Viral Video: गुमनामी की जिंदगी जी रहीं राून मंडल एक बार फिर सोशल मीडिया में छाई हैं। इसमें वो एक लड़की को झाड़ू से पीटती हुई नजर आई हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • फिर सोशल मीडिया में छाईं रानू मंडल
  • क्यूट गर्ल को झाड़ू से पीटती आईं नजर
  • आते ही वायरल हुआ वीडियो

Ranu Mandal Viral Video: इक प्यार का नगमा... गाना गाकर रातोंरात सोशल मीडिया स्टार बनीं रानू मंडल इन दिनों गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। वो कहां हैं और किस हाल में हैं, इसके बारे में शायद ही कोई बता पाएगा। मगर रानू मंडल एक बार फिर सुर्खियों में छाई हैं। उनसे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर देखा जा रहा है। वीडियो में रानू मंडल के हाथ में झाड़ू है और उनके सामने एक क्यूट गर्ल और लड़का खड़ा है। इसमें रानू मंडल क्यूट गर्ल को झाड़ू से पीटती हुई नजर आती हैं। मगर पिटाई की वजह जानकर चौंक जाएंगे।

Viral Video

क्यूट गर्ल को झाड़ू से पीटने लगीं रानू मंडल। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

क्यूट गर्ल की झाड़ू से पिटाई

दरअसल वीडियो देखकर मालूम होता है कि इसे क्रिएट किया गया है। यानी कौन सा किरदार क्या करेगा सबकुछ पहले से तय लगता है। इसमें देखेंगे कि दोनों वीडियो शूट करने के लिए रानू मंडल के पास पहुंचे हैं। इसमें रानू मंडल दोनों को कुछ कहती हैं और झाड़ू से पिटाई शुरू कर दी। इसमें वो लड़की को खूब झाड़ू से पीटती हैं। हालांकि खुद झाड़ू से पिटने के बाद भी लड़की अपनी हंसी नहीं रोक पाती है। चौंक जाएंगे कि लड़की खुद इसके लिए कहती है। इसके बाद लड़का करीब जाता है तो रानू मंडल उसपर भी झाड़ू फेरने लगती है।

End of Feed