सिर्फ नेम-फेम ही मिलता है या नोट भी? जानिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर कितने पैसे मिलते हैं

हर कोई इस दुनिया में अपना नाम कमाना चाहता है। इसके लिए लोग अपने जीवन में तरह-तरह के रास्ते चुनते हैं। कोई अपने करियर में कुछ अच्छा कर नाम बनाता है तो कोई बिजनेस करके। मगर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो दुनिया में इतिहास रचकर अपना नाम रोशन करते हैं। इन्हीं लोगों का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने दस्तावेजों में दर्ज करता है, जिसे लोग कहते हैं कि फलाना ने यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

Authored by: Pankaj YadavUpdated Jan 26 2026, 19:44 IST
क्या आपके मन में भी है यह सवाल?Image Credit : X/@GuinnessWorldRecord01 / 08

क्या आपके मन में भी है यह सवाल?

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने को लेकर यह सवाल बहुत से लोगों के मन में रहता है कि क्या गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर कुछ पैसे मिलते हैं या फिर बस खिताब ही मिलता और नाम दर्ज हो जाता है। अगर आप भी यह सोच रहे हैं तो चलिए इसका जवाब हम आपको देते हैं।

क्या रिकॉर्ड बनाने पर पैसा मिलता है?Image Credit : X/@GuinnessWorldRecord02 / 08

क्या रिकॉर्ड बनाने पर पैसा मिलता है?

दरअसल, इसका सीधा और साफ जवाब है कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर कोई भी इनामी राशि (prize money) नहीं मिलती। अब आप सोच रहे होंगे कि फिर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड देता क्या है?

क्या देता है गिनीज?Image Credit : X/@GuinnessWorldRecord03 / 08

क्या देता है गिनीज?

विश्व कीर्तिमान स्थापित करने वाले लोगों को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपनी तरफ से ऑफिशियल गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट देता है। साथ ही आपका नाम Guinness World Records की किताब और वेबसाइट पर दर्ज हो जाता है।

गिनीज खुद पैसे कभी नहीं देताImage Credit : X/@GuinnessWorldRecord04 / 08

गिनीज खुद पैसे कभी नहीं देता

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम शामिल होने के बाद लोगों को दुनियाभर में पहचान और शोहरत हासिल होती है। हालांकि गिनीज खुद पैसे नहीं देता, लेकिन रिकॉर्ड बनाने के बाद लोगों के पास आसानी से कमाई करने के रास्ते खुल जाते हैं।

कमाई के कई तरीकेImage Credit : X/@GuinnessWorldRecord05 / 08

कमाई के कई तरीके

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर सोशल मीडिया और यूट्यूब से अच्छी कमाई कर सकते हैं। उन्हें कई टीवी शो और इवेंट्स में बुलाया जाता है। जिसके बदले उन्हें अच्छी-खासी रकम दी जाती है। इसके साथ ही रिकॉर्ड होल्डर्स को ब्रांड एंडोर्समेंट और स्पॉन्सरशिप भी मिलते रहते हैं। कई लोग मोटिवेशनल स्पीच और प्रमोशनल प्रोग्राम या फिर वीडियो से भी अच्छी कमाई करते हैं।

उल्टा खर्च भी करना पड़ सकता हैImage Credit : X/@GuinnessWorldRecord06 / 08

उल्टा खर्च भी करना पड़ सकता है

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए आपको उल्टा खर्च भी करना पड़ सकता है। जैसे आपको रिकॉर्ड के लिए आवेदन करने पर एप्लिकेशन फीस देनी होगी। स्पेशल जज या फास्ट-ट्रैक वेरिफिकेशन पर कुछ अतिरिक्त शुल्क भी देना पड़ सकता है।

तो लोग रिकॉर्ड क्यों बनाते हैं?Image Credit : X/@GuinnessWorldRecord07 / 08

तो लोग रिकॉर्ड क्यों बनाते हैं?

ऐसे में अब आप सोच रहे होंगे कि जब हमें ही उल्टे खर्च करना पड़ता है तो फिर लोग रिकॉर्ड बनाते ही क्यों हैं। इसका जवाब है लोग वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हैं ताकि उनका नाम रोशन हो और उनकी एक खास पहचान हो।

पैसे से ज्यादा मिलती है शोहरत और पहचानImage Credit : X/@GuinnessWorldRecord08 / 08

पैसे से ज्यादा मिलती है शोहरत और पहचान

इससे इतिहास में भी जगह बनाने का मौका मिलता है। सबसे बड़ी बात कि आप अपने हुनर को दुनिया को दिखा सकते हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर पैसे से ज्यादा शोहरत और पहचान मिलती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!