Pakistan Ajab Gajab Love: कहते हैं कि प्यार में इंसान अंधा हो जाता है। इसके बाद उसे कुछ समझ नहींं आता है। उसे बस अपना प्यार ही दिखाई देता है, बाकि दुनिया की सारी अच्छाई-बुराई दिखनी बंद हो जाती है। पाकिस्तान अजीबोगरीब चीजों के लिए जाना जाता है। पाकिस्तान से कई सारी शॉकिंग प्रेम कहानियां सामने आती रहती हैं। इन दिनों पाकिस्तान की एक प्रेम कहानी लोगों को हैरान कर रही है। यह प्रेम कहानी है 70 साल के बूढ़े और 19 साल की एक लड़की की।
अजब प्रेम की गजब कहानी
पाकिस्तान के इस जोड़े की प्रेम कहानी पूरी दुनिया में मशहूर हो रही है। सोचकर ही हैरानी होती है कि एक लड़की ने अपने से 51 साल बड़े शख्स से कैसे शादी कर ली। दोनों को सामने देखकर कोई भी उन्हें दादा-पोती समझने की गलती कर सकता है। भले ही दुनिया की नजरों में दोनों की प्रेम कहानी पच नहीं रही हो, लेकिन दोनों एक-दूसरे को बेपनाह मोहब्बत करते हैं। दादा और पोती जैसी दिखने वाली यह मियां-बीवी की जोड़ी पूरे पाकिस्तान में सुर्खियों में है। एक यूट्यूब चैनल पर इन दोनों का इंटरव्यू शेयर किया गया है। देखें वीडियो-
पाकिस्तान के यूट्यूबर सैय्यद बासित अली ने इस अजीबोगरीब प्रेम कहानी को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया है। 19 साल की शुमाइला 70 साल के लियाकत अली के प्यार में इस कदर गिरीं कि अंत में दोनों ने शादी कर ली। दोनों की मुलाकात मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई थी। इंटरव्यू में शुमाइला बताती हैं कि उन्हें अपने प्यार की उम्र से नहीं सिर्फ उनसे मतलब है। भले ही उनके घरवालों को इस रिश्ते पर एतराज था, लेकिन बाद में घरवाले भी मान गए। शुमाइला बताती हैं कि हर चीज से ऊपर मर्यादा होती है. एक बुरे इंसान से शादी करने से अच्छा है कि उन्होंने एक सही इंसान से शादी की। दूसरी तरफ लियाकत अपनी बीवी के हाथ के खाने के बहुत शौकीन हैं। भले ही उनकी उम्र 70 साल हो चुकी है, लेकिन वह दिल से अभी भी जवान हैं।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
