वायरल न्यूज़

ये प्रेम होता ही ऐसा है... लिवर डोनेट कर शहजाद ने बचा ली नैना की जान, फिर की शादी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 04:23 PM IST

पाकिस्तान की फेमस प्रेम कहानियों में से एक ये भी कहानी है। दोनों की मुलाकात कॉलेज में हुई थी, मुलाकात के बाद दोस्ती हुई और दोस्ती के बाद प्यार। इसी बीच लड़की बीमार हुई और लिवर में खराबी का पता चला। लड़की को लिवर ट्रांसप्लांट की सख्त जरूरत थी, ऐसे में उसका प्रेमी ही सामने आया था।

Image

पाकिस्तान की चर्चित प्रेम कहानी (प्रतीकात्मक फोटो- @pixabay)

पाकिस्तान से एक इमोशनल कर देने वाली लवस्टोरी सामने आई है। शहजाद नाम के लड़के ने अपनी प्रेमिका नैना की जान बचाने के लिए शादी से पहले ही अपना लिवर उसे डोनेट कर दिया। इसके बाद जब नैना अस्पताल से घर वापस आई तो उसने उससे शादी कर ली।

कैसे हुई मुलाकात

पाकिस्‍तानी यूट्यूबर सैयद बासित अली से इस कपल ने बात करते हुए जब अपनी कहानी सुनाई तो वो इमोशनल कर देने वाली थी। दोनों की मुलाकात कॉलेज में हुई थी, यहां एक साथ शहजाद और नैना पढ़ते थे। मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और फिर दोनों में प्यार हो गया।

सामने आई मुश्किलें

एक दिन अचानक से नैना की तबीयत खराब हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां पता चला कि नैना की लिवर में समस्या है, ट्रांसप्लांट करना पड़ेगा। जब लिवर डोनेट करने की बात आई तो शहजाद सामने आया। प्यार को बचाने के लिए जब शहजाद आगे बढ़ा तो मां नाराज हो गई। नैना बताती हैं- "मेरे खून से बदबू आती थी, परिवार में डोनेट करने के लिए कोई तैयार नहीं था।... इन्होंने जब लिवर देने के लिए कहा तो मैंने मना कर दिया था, क्योंकि मैं डर गई थी।"

वहीं शहजाद ने कहा- "लिवर डोनेट करने से पहले परिवार की तरफ से काफी दवाब था। हमारी शादी होनी मुश्किल थी। मैंने लिवर डोनेट करने के बारे में अपनी मां से बात की थी। कोई भी मां इसके लिए तैयार नहीं होती, मेरी मां भी तैयार नहीं हुई। मां ने मना कर दिया था कि बेटा ऐसा न करो।"

फिर हुई शादी

नैना जब अस्पताल से स्वस्थ होकर वापस आई तो शहजाद ने उससे शादी कर ली। नैना की शादी से शहजाद को हर किसी ने मना किया था, क्योंकि घर वाले नहीं चाहते थे कि शहजाद एक बीमार लड़की से शादी करे।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article