Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई वीडियो ऐसा वायरल होता है, जिसे देखकर मजा आ जाता है। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं। इस वीडियो को देखकर आपकी बांछे खिल जाएंंगी। वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आप अपना पेट पकड़-पकड़कर हंसने लगेंगे। इस वीडियो ने यूजर्स को हंसने पर मजबूर कर दिया है।
वीडियो देखकर छूट जाएगी हंसी
वीडियो देखकर आप शख्स को ओवर एक्टिंग की दुकान कहने पर मजबूर हो जाएंगे। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स किसी ऑटो से उतरता है। वीडियो में नजर आता है कि उस शख्स के पैर में प्लास्टर चढ़ा हुआ है। ऐसा लगता है कि वह काफी ज्यादा तकलीफ मेें है। आप देख सकते हैं कि उसे पकड़ने के लिए दो और शख्स टैक्सी से उतरते हैं। जिनका सहारा लेकर वह चलने की कोशिश करता है। देखें वीडियो-
जैसे ही शख्स टैक्सी से बाहर निकलता है, वैसे ही उसकी चोरी पकड़ी जाती है। दरअसल, शख्स को कोई चोट नहीं लगी थी और वह ओवर एक्टिंग कर रहा होता है। आप देख सकते हैं कि शख्स अपने टूटे पैर से ही चलने लगता है। इसके बाद उसे सहारा देने वाला शख्स उसे थप्पड़ मारकर याद दिलाता है कि उसका पैर टूटा है। वीडियो में यह पार्ट देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। आप देख सकते हैं कि इसके बाद शख्स सही वाले पैर से चलने लगता है। इस मजेदार वीडियो को bro.jocosity नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
