वायरल न्यूज़

Brain Test Photo: चालाक हो तो 10 सेकंड में बताओ, तस्वीर में कहां छिपी है लोमड़ी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 27, 2023, 06:42 AM IST

Brain Test Photo: दिमाग और नजर का टेस्ट लेने वाली एक जबरदस्त तस्वीर सोशल मीडिया में छाई है। तस्वीर में कहीं पर एक लोमड़ी छिपी है, जिसे खोजना जरा भी आसान नहीं है।

Image

तस्वीर में छिपी लोमड़ी को खोजना नहीं है आसान। (फोटो- सोशल मीडिया)

Brain Test Photo: सोशल मीडिया की दुनिया में पिछले कुछ समय से नजर के धोखे से जुड़ी तस्वीरें जमकर शेयर की जा रही हैं। ऐसी तस्वीरें जिनमें कुछ खास रहस्य छिपा होता है, मगर इंसानी आंखें उसे आसानी नहीं खोज पाती हैं। कभी-कभी तो ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं जिसमें छिपे रहस्य को लंबे समय तक नहीं खोजा जा। अभी ठीक वैसी ही तस्वीर सामने आई है, जिसमें छिपे रहस्य को खोजना जरा भी आसान नहीं होने वाला है। दिमाग और नजर का टेस्ट लेने के लिए भी ये तस्वीर बिल्कुल परफेक्ट है।

दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर

दरअसल तस्वीर सब्जी मार्केट से जुड़ी है। फ्रेम में सब्जी की एक पूरी दुकान नजर आती है। इसमें सभी तरह की सब्जियां खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। कुछ लोग सब्जी खरीदते हुए भी नजर आते हैं, जबकि पास में ही छोटे बच्चे भी खेल रहे हैं। देखने में प्यारी लग रही इसी तस्वीर में चालाक लोमड़ी छिपी हुई है। मगर मजाल है कि कोई उस लोमड़ी को खोजकर दिखा दे। अगर आप खुद को धुरधंर समझते हैं तो दस सेकंड में उस चालाक लोमड़ी को खोजकर दिखा दीजिए।

नहीं खोज पाए

हालांकि दस सेकंड या फिर अभी तक भी उस चालाक लोमड़ी को नहीं खोज पाएं हैं तो कोई बात नहीं है। यहां आपको इसका जवाब भी मिलेगा। हम बताएंगे कि आखिर वो चालाक लोमड़ी कहां छिपी है, जिसे खोजने में इतनी मुश्किल हुई। दरअसल लोमड़ी कहीं और नहीं बल्कि सब्जी की दुकान में ही छिपी हुई है।

यहां नीचे देखिए कहां है लोमड़ी

Viral Photo Today

देखिए आखिर कहां छिपी है लोमड़ी।

देख लिया ना लोमड़ी ऐसी जगह छिपी थी, जिसे खोजना किसी के लिए मुश्किल ही होता है। हालांकि उसे खोजने में नजर और दिमाग की अच्छी कसरत जरूर हो गई। रहस्य से जुड़ी ऐसी ही किसी मजेदार तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे। तब तक जुड़े रहिए हमारे साथ।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article