वायरल न्यूज़

Optical Illusion: इंसान या कुत्ता.. आपको पहले क्या नजर आया? जवाब में छिपा है आपके बारे में बड़ा राज

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 6, 2023, 06:11 PM IST

Optical Illusion: तस्वीर 1880 के दशक की बनी हुई​ है। इसे एक पहेली के तौर पर बच्चों के लिए बनाया गया था लेकिन बच्चे तो छोड़िए, बड़े-बड़े धुरंधरों ने कुत्ते के मालिक का स्कैच ढूंढने में पसीना छोड़ दिया था।

Image

तस्वीर साभार- ट्विटर

KEY HIGHLIGHTS
  • 1880 के दशक की बनी है तस्वीर
  • बच्चों के लिए बनाई गई है तस्वीर
  • कुत्ते के मालिक की ढूंढनी है तस्वीर

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन तमाम तरह के होते हैं। कई ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Picture) आपकी आंखोंं का परख करते हैं, वहीं कई ऑप्टिकल इल्यूजन लोगों के दिमाग का IQ बताते हैं। कुछ ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Test) इंसान की जिंदगी से जुड़े राज खोलती हैं, वहींं कई इल्यूजन (Optical Illusion Challenge) लोगों की पर्सनैलिटी बताती हैं। इसी क्रम में आपके लिए हम एक ऑप्टिकल इल्यूजन लेकर आए हैं। यह ऑप्टिकल इल्यूजन आपकी जिंदगी को लेकर एक बड़ा राज खोलेगा। वहीं अगर आप इस इल्यूजन को सॉल्व कर देंगे तो आप बाजीगर कहलाएंगे।

कुत्ते के स्कैच में छिपा है इंसान चेहरा

आपको तस्वीर में सबसे पहले क्या नजर आ रहा है? बता दें कि ज्यादातर लोगों को तस्वीर में एक कुत्ते का स्कैच दिखाई दे रहा है। वहीं लाखों में से कुछ ही लोग हैं, जिन्हें तस्वीर में एक शख्स का चेहरा नजर आ रहा है। अगर आप भी उन लाखों लोगों की जमात में शामिल होना चाहते हैं, तो आप जल्दी से उस शख्स का चेहरा ढूंढकर दिखा दीजिए। इस चैलेंज को पूरा करने के लिए आपको 20 सेकंड का समय मिलेगा। अगर आपने दिए गए समय में इस चैलेंज को पूरा कर दिखाया तो आप जीनियस भी माने जाएंगे।

जीनियस ही हल कर पाएंगे पहेली

गौरतलब है कि तस्वीर में इंसानी चेहरा ढूंढने में लोगों के पसीने छूट गए। दरअसल, यह इंसानी चेहरा इस कुत्ते के मालिक का चेहरा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, तस्वीर 1880 के दशक की बनी हुई है। इसे एक पहेली के तौर पर बच्चों के लिए बनाया गया था लेकिन बच्चे तो छोड़िए, बड़े-बड़े धुरंधरों ने कुत्ते के मालिक का स्कैच ढूंढने में पसीना छोड़ दिया था। लाखों-करोड़ों जीनियस में से कोई एक जीनियस ही कुत्ते के मालिक का स्कैच ढूंढ पाया था।

optical illusion result

यहां देख सकते हैं इंसानी चेहरा

क्या आपको अब तक तस्वीर में से कुत्ते के मालिक का स्कैच नजर आया? अगर आप अब तक तस्वीर में से कुत्ते के मालिक का चेहरा नहीं ढूंढ पाए हैं, तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए एक और तस्वीर डाल रहे हैं। इस तस्वीर में आपको आसानी से लाल घेरे में इंसानी चेहरा दिख जाएगा।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article