वायरल न्यूज़

बच्चे का खेल नहीं 2020 में से 2021 ढूंढना, जीनियस के लिए भी मुश्किल होगा ये चैलेंज

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 4, 2025, 03:53 PM IST

Optical Illusion Puzzle: आपकी आंखों के साथ दिमाग को परखने वाला ये चैलेंज हल करना आज बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। अगर आप जीनियस हैं तो जरूर इस चैलेंज को पूरा कर लेंगे।

Image

ये चैलेंज पूरा करना आज बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। (Photo/Twitter)

Optical Illusion Puzzle: सोशल मीडिया की दुनिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर दिमाग को परखने वाली तस्वीरें यहां नियमित तौ पर शेयर की जाती हैं। ऐसी तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दिमाग का धोखा कहा जाता है। दिमाग के धोखे वाली इन तस्वीरों में कुछ खास रहस्य या नंबर छिपे होते हैं, जिन्हें ढूंढने का चैलेंज मिलता है। मगर कई बार खूब कोशिश के बाद भी हम उस चैलेंज को पूरा नहीं कर पाते हैं।

2020 की भीड़ में कहां है 2021

आज एक ऐसी ही खास तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं जिसे हल करने का चैलेंज हैं। मगर इस तस्वीर को हल करना बच्चों का खेल नहीं होगा। खुद सुपर जीनियसों को भी खासी मुश्किल होने वाली है। वायरल तस्वीर में आपको हर तरफ 2020 लिखा हुआ नजर आएगा। मगर जानते हैं इसी 2020 की भीड़ में कहीं 2021 भी छिपा हुआ है। मगर मजाल है कोई उस खास नंबर को खोजकर दिखा सके। अगर आप खुद को सुपर जीनियस समझते हैं तो कोशिश जरूर कीजिए।

आपको 10 सेकंड के भीतर उस छिपे नंबर को खोजना होगा, जिसे ढूंढना बच्चों का खेल नहीं है। मगर आप अभी तक जवाब नहीं तलाश कर पाए हैं तो परेशान नहीं होना है। आपको जवाब भी यहीं मिलेगा।

यहां देखिए जवाब

Brain Test

गोल घेरे में देखिए जवाब

देख लिया ना 2020 की भीड़ में 2021 ऐसी जगह छिपा था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था। दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article