वायरल न्यूज़

नदी में लगाई डुबकी तो हाथ में आ गया मगरमच्छ, फिर जो दिखा होश उड़ जाएंगे, देखें ये VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 24, 2025, 01:56 PM IST

Funny Animal Viral Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि शख्स आराम से नदी में नहा रहा है। शख्स बहुत खुश है। मगर उसने डुबकी लगाकर जैसे ही एक जी पकड़ी उसके होश उड़ गए। शख्स तुरंत किनारे पर पहुंच गया।

Image

वायरल वीडियो देखकर सचमुच आंखों पर भरोसा नहीं हो पाएगा।

Funny Animal Viral Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है हम चौंक जाते हैं। मगर कई बार हंसी भी आती है और देखकर चौंक भी जाते हैं। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो खूब मजेदार भी होने वाला है। वीडियो एक ऐसे शख्स से जुड़ा है जो नदी में नहाने पहुंच गया। यहा शख्स किनारे पर डुबकी लगाता है और दोबारा खड़ा होता है। फ्रेम में ये नजारा बेहद साधारण मालूम होता है। मगर तभी ऐसा कुछ हुआ जिसे देखकर होश उड़ जाएंगे।

हाथ में मछली की जगह आ गया मगरमच्छ

वायरल वीडियो में देखेंगे कि शख्स को डुबकी लगाने के बाद कुछ अजीब सा महसूस हुआ है। शख्स को लगा कि कोई मछली उसके करीब में ही है। उसने तुरंत दोनों हाथ पानी में डाले और उस मछली जैसी चीज को पकड़ लिया। मगर शख्स ने जैसी ही उसे बाहर निकाला बेचारे को होश उड़ गए। शख्स इतना डर गया कि तुरंत किनारे की तरफ आ गया।

यहां इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

मिल गया मगरमच्छ

दरअसल शख्स ने जिसे मछली समझकर ऊपर उठाया वो कुछ और नहीं बल्कि एक मगरमच्छ था। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है। हालांकि सबकुछ देखकर बाद में हंसी भी बहुत आती है। मालूम हो नदी में मगरमच्छ से जुड़ा ये वीडियो अलग-अगल प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर rgstvh9 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article