वायरल न्यूज़

Optical Illusion: सावन के बीच में छिपकर बैठा है रावण, दम है तो दस सेकंड में ढूंढकर दिखाओ

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 23, 2024, 12:33 PM IST

Optical Illusion: दिमाग के साथ आंखों का टेस्ट लेने वाली एक जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। तस्वीर में हर जगह सावन लिखा हुआ है, मगर इसमें सिर्फ एक जगह पर रावण भी लिखा हुआ है, जिसे ढूंढना आसान नहीं होगा।

Image

तस्वीर में छिपे रावण को खोज निकालना आसान नहीं होगा।

Optical Illusion: दुनिया में आठ अरब से ज्यादा लोगों की आबादी है। मगर इनमें कुछ ही लोग हैं जिनकी नजर बाज जैसी तेज होती हैं। ये बारीक से बारीक चीज अपनी तेज नजरों से खोज निकालते हैं। तस्वीरों में छिपे रहस्य को खोजना इनके बांए हाथ का खेल होता है। ऐसे में क्या आप पता लगाना नहीं चाहेंगे कि आपकी नजर आखिर कितनी तेज हैं। चीजों में छिपे अंतर को खोजने में आप कितने माहिर हैं। अगर जवाब हां है तो आज एक जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। इस तस्वीर को हल करने से पता चलेगा कि आपकी नजरें आखिर कितनी तेज हैं। या आप छिपी हुई चीजों को खोजने में कितना समय लेते हैं।

सावन के बीच छिपा है रावण

वायरल तस्वीर में आपको हर जगह पर सावन लिखा हुआ नजर आएगा। इसमें ऊपर से नीचे तक सिर्फ एक ही शब्द सावन लिखा हुआ नजर आता है। मगर क्या हो जब बताया जाए कि इसी सावन की भीड़ में कहीं पर रावण भी छिपकर बैठा है। मगर मजाल है कि कोई आसानी से उस शब्द को खोजकर दिखा दे। आज आपको उसी रावण को खोजने का चैलेंज मिलने वाला है। अगर आपकी नजर बाज जैसी तेज हैं तो पांच सेकंड में ढूंढकर बताइए कि आखिर रावण शब्द कहां पर है। अगर आपने खोज लिया तो मुकद्दर का सिकंदर मान लेंगे।

मगर दिए गए समय में या फिर अभी तक उस छिपे हुए शब्द को नहीं खोज पाए हैं तो परेशान होने की कोई बात नहीं है। यहां आपको इसका जवाब भी मिलेगा। पता चलेगा कि आखिर तस्वीर में रावण शब्द कहां छिपा हुआ है। जानकर चौंक जाएंगे कि सावन में रावण तस्वीर के ठीक बीच में ऊपर की तरफ लिखा हुआ है।

देखिए जवाब

Brain Teaser

लाल घेरे में देखिए जवाब।

देख लिया ना सावन की भीड़ में रावण ऐसी जगह छिपा हुआ था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं था। हालांकि अगर आपने रावण को खोज लिया है तो आपकी नजरें सचमुच बहुत तेज हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article