प्रेमिका के साथ रंगरलियां मनाता था पति, फिर पत्नी ने जो किया हिल जाएंगे, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 17, 2024, 09:17 AM IST

Extra-Marital Affair Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि महिला अपने माता-पिता के साथ पति की प्रेमिका के घर पहुंच गई। यहां उसे जबरन घर से निकाला और बीच रोड पर उसके साथ खूब मारपीट की।

KEY HIGHLIGHTS
  • दूसरी महिला से थे पति के संबंध
  • पत्नी को पता चला तो कर दिया खेल
  • कैमरे में कैद हुआ जबरदस्त नजारा

Extra-Marital Affair Video: सोशल मीडिया में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से जुड़े ढेरों वीडियो मौजूद हैं। इनमें खूब हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलते हैं। कई बार पति अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लेता है तो कभी पति ऐसी हरकत करते हुए पकड़ा जाता है। अभी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से जुड़ा एक ऐसा ही मामला चर्चा में बना हुआ है, जहां पत्नी को अपने पति पर शक हुआ। पत्नी को शक हुआ कि उसका पति अपनी प्रेमिका के साथ रंगरलियां मनाता है। पत्नी का शक सही निकला। उसने पति की प्रेमिका के बारे में जानकारी हासिल की। फिर इसके बाद पत्नी ने प्रेमिका के साथ जो किया सब कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।

पत्नी ने पकड़ ली पति की प्रेमिका

वायरल वीडियो में देखेंगे कि पत्नी को जैसे ही पति की प्रेमिका के बारे में पता चला तुरंत उसके घर पहुंच गई। पत्नी अपने माता-पिता के साथ प्रेमिका घर पर पहुंच गई। यहां प्रेमिका को जबरन घर से बाहर निकाला और बीच सड़क पर उसकी पिटाई शुरू की। इसमें देखेंगे कि हरे रंग की साड़ी पहने एक महिला उसे बाहर लेकर आ रही है तो दूसरी ने उसके बाल पकड़ रखे हैं। इसमें एक अन्य महिला लाठी से उसकी पिटाई कर रही है। वीडियो में लोगों की भीड़ भी नजर आती है जो कथित प्रेमिका पर खूब चिल्ला रही हैं।

End of Feed