Today Optical Illusion Viral Photo: सोशल मीडिया पर रोजाना सैकड़ों-हजारों तस्वीरें शेयर होती रहती हैं। कुछ तस्वीरें तो देखते ही देखते वायरल (Viral Photo) हो जाती हैं। इनमें कुछ हंसाने वाली होती हैं, तो कुछ हैरान करने वाली होती हैं। वहीं, कुछ तस्वीरों को देखकर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। इतना ही नहीं उन तस्वीरों की सच्चाई जानने में लोगों के पसीने तक छूट जाते हैं। क्योंकि, उन तस्वीरों की सच्चाई आंखों के सामने होते हुए भी लोगों को दिखाई नहीं देती। इन तस्वीरों को हम ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Viral Photo) की तस्वीरें कहते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऑप्टिकल इल्यूजन (Today Optical Illusion Viral Photo) की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें यूजर्स काफी पसंद भी कर रहे हैं।
अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा 'आंखों का धोखा' । मतबल ये हुआ कि जो चीजें हमें दिखाई दे रही है, वो सच नहीं है और जो सच है वो हमें दिखाई दे नहीं देती। बड़ी बात ये है कि नजर के सामने होते हुए भी सच्चाई को हम आसानी से नहीं देख पाते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें अक्सर ऐसी ही होती हैं, जो लोगों के दिमाग और आंखों की जरबदस्त कसरत करवाती हैं। इस तस्वीर को देखकर भी लोगों के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है। बड़े-बड़े सूरमा इस तस्वीर को देखकर घबरा गए और कन्फ्यूज हो रहे हैं।
आम को ढूंढना आसान नहीं
दरअसल, इस तस्वीर में लोगों को काफी अनोखा चैलेंज दिया गया है। खट्टे और पीले नींबू के बीच लोगों से एक मीठा आम ढूंढने के लिए कहा जा रहा है। अब आप ही बताइए इन नींबू के बीच आम को ढूंढना इतना आसान है क्या? अगर आपकी नजर तेज है और लगता है कि नींबू के बीच आम ढूंढ सकते हैं, तो 14 सेकंड के अंदर आप आम को ढूंढकर बताएं। अगर आपने आम को ढूंढ लिया तो ये मान लीजिए कि आपकी नजर बाजों वाली है। तो एक बार ट्राई कीजिए...

यहां छिपा है आम
तेज नजर वालों को ही दिखेगा आम
हो सकता है आप में से कुछ लोगों को आम दिख गया हो, जबकि अब तक कई लोग खाक छान रहे होंगे। जिन्हें आम दिख गया वो तो जीनियस हैं और जिन्हें आम नहीं दिखा वो दूसरी तस्वीर को देख लें, उन्हें भी आम दिख जाएगा। अब इस मजेदार चैलेंज को आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ शेयर करें और देखें कितने लोग आम को ढूंढने में कामयाब हो जाते हैं।
