वायरल न्यूज़

Optical Illusion:आंखें जबरदस्त होगी तो ही 5 दिखेगा, 10 सेकंड में ढूंढने वाला कहलाएगा सुपर बुद्धिमान

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 29, 2023, 10:35 AM IST

Optical Illusion Photo: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर वायरल हो रही, जिसमें लोगों से 10 सेकंड में 6 की भीड़ में 5 ढूंढने के लिए कहा जा रहा है। बड़े-बड़े सूरमा को आसानी से 5 नजर नहीं आ रहा है।

Image

6 की भीड़ में ढूंढें 5 (तस्वीर साभार- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • 6 की भीड़ में ढूंढना है 5
  • 10 सेकंड में पजल को करना है सॉल्व
  • बड़े-बड़े दिग्गजों का दिमाग चकरा गया

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर रोजाना वैस तो कई तरह की तस्वीरें शेयर (Viral Photo) होती हैं। लेकिन, कुछ तस्वीरें ऐसी होती हैं, जो लोगों को कन्फ्यूज कर देती हैं। इतना ही नहीं दिमागी कसरत के बाद भी उन तस्वीरों की सच्चाई समझ में नहीं आती। इस तरह की तस्वीरें ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Photo) की तस्वीरें कहलाती हैं। इन तस्वीरों को लोग काफी पसंद भी करते हैं और चैलेंज को स्वीकार भी करते हैं। इसी कड़ी में ऑप्टिकल इल्यूजन की एक और मजेदार तस्वीर सामने आई है, जिसमें लोगों को 6 की भीड़ में 5 ढूंढने का अनोखा चैलेंज दिया गया है। लेकिन, बड़े-बड़े सूरमा को 5 ढूंढने में पसीने छूट गए हैं।

अगर आपको भी चैलेंज लेना पसंद है और उसे सॉल्व करने में मजा आता है, तो आपको लिए ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें बेहतर विकल्प हैं। क्योंकि, ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें ना केवल आंखों की परीक्षा लेती है। बल्कि, दिमाग से सोचने पर मजबूर कर देती है। केवल जीनियस, बुद्धिमान और अलग सोचने वाले लोग ही आसानी से पजल को सॉल्व कर पाते हैं। वरना ज्यादातर लोग तो दिमाग लगाते रह जाते हैं, लेकिन उन्हें सच नहीं दिखता है। अब इस वायरल तस्वीर में लोगों को महज 10 सेकंड में 5 ढूंढने के लिए कहा गया है। लेकिन, ज्यादातर लोगों के पसीने छूट गए, लेकिन उन्हें अब तक 5 नजर नहीं आया है। क्या आप भी खुद को सुपर बुद्धिमान मानते हैं तो 5 को ढूंढकर बताएं।

Optical illusion test

5 को ढूंढने वाला कहलाएगा जीनियस

5 को ढूंढना आसान नहीं

हो सकता है कुछ लोगों ने 6 की भीड़ में पांच को ढूंढ लिया हो। जबकि, कई लोग अब तक अपनी आंखें फोड़ रहे होंगे। जिन्हें 5 मिल गया वो तो वाकई जीनियस हैं, जिन्हें नहीं मिला वो दूसरी तस्वीर को देख लें। लाल घेरे में देखिए किस तरह 5 कुंडली मारकर छिपा है। तो अब जब कभी इस तरह का चैलेंज दिखे तो थोड़ा दिमाग लगाकर उसे सॉल्व करने की कोशिश करें। क्योंकि, जवान आसानी से नजर नहीं आएगा।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article