वायरल न्यूज़

Optical Illusion: 07 की भीड़ में छिपकर बैठा है 70, ढूंढने वाला कहलाएगा जेम्स बॉन्ड

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 12, 2024, 03:08 PM IST

Optical Illusion: तस्वीर में आपको हर जगह पर 07 नंबर की भीड़ नजर आएगी। मगर इसमें सिर्फ एक जगह पर 70 नंबर लिखा हुआ है। आपको आज उसी नंबर को खोजने का चैलेंज मिलता है।

Image

07 की भीड़ में 70 खोजकर दिखाइए। (Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर
  • 07 की भीड़ में छिपा हुआ है 70
  • क्या आप दस सेकंड में खोज पाएंगे

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन यानी नजर के धोखे से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। तस्वीर में एक जैसे ढेरों नंबर लिखे हुए नजर आते हैं। मगर नंबरों की इसी फौज में सिर्फ एक जगह पर सबसे अलग नंबर लिखा हुआ है। मगर मजाल है कि कोई आसानी से उस नंबर को खोजकर दिखा दे। उस नंबर को खोजने के लिए तेज दिमाग के साथ बाज सी नजर होना भी जरूरी है। अगर आपमें दोनों काबिलियत हैं तो एक कोशिश जरूर कीजिए। आपको तस्वीर में हर जगह पर 07 की भीड़ नजर आ रही है। इसमें हर जगह पर सिर्फ यही नंबर लिखा हुआ नजर आता है।

07 की भीड़ में छिपा है 70

मगर 07 की इसी भीड़ में सबसे अलग नंबर 70 भी कहीं पर बैठा है। आज आपको उसी खास नंबर को खोजने का चैलेंज मिलता है। अगर उसे खोज निकाला तो आज का चैंपियन मान लेंगे। हालांकि इससे पहले आप चैलेंज पूरा करने में जुट जाएं पहले एक आसान सी शर्त भी जान लीजिए। आपको उस नंबर को खोजने के लिए सिर्फ दस सेकंड का समय मिलेगा। अगर आपने इतने समय में उस नंबर को खोज निकाला तभी विजेता कहलाएंगे।

कीजिए अपनी सर्वश्रेष्ठ कोशिश

ऊपर स्क्रीन पर दोबारा जाकर उस नंबर को खोजने की कोशिश कीजिए। चलिए आपका टाइम अब शुरू होता है। 1,2,3,4,5,6,7,8,9, 10 और बस। क्या आपने छिपे हुए 70 नंबर को खोज लिया है। अगर जवाब हां है तो आप सचमुच चैंपियन हैं। अगर नहीं खोज पाए हैं तो परेशान होने की कोई बात नहीं है। आपको इसका जवाब भी यहीं मिलेगा। नीचे स्क्रीन में लाल घेरे में जवाब भी देखिए।

देखिए कहां है वो खास नंबर

optical Illusion

लाल घेरे में देखिए जवाब।

देख लिया ना तस्वीर में सत्तर नंबर ऐसी जगह छिपा हुआ था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं था। दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article