Optical Illusion : सोशल मीडिया पर आजकल कई तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। इन तस्वीरों में आपको कोई न कोई पहले दी जाती है, जिसका जवाब कम से कम समय में देना होता है। ऐसी ही तमाम फोटोज को ऑप्टिकल इल्यूजन कहा जाता है। दरअसल, ऐसी फोटोज का मकसद आपकी मस्तिष्क क्षमता और आंखों की क्षमता को तेज करना होता है। इन सबके अलावा इस बार जो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उसका जवाब देने में लोगों को काफी दुविधा हो रही है, लेकिन क्या आपको इसका जवाब पता है ? अगर हां, तो आप भी 10 सेकंड में जवाब देकर अपने आपको बुद्धिमान सिद्ध कर सकते हैं।
तस्वीर देखकर देना है जवाब
जो तस्वीर आप देख रहे हैं उसे पहचानकर महज 10 सेकंड में आपको जवाब देना है। इस फोटो में आपको उगते हुए सूरज और खेत में ट्रैक्टर चलाते हुए किसान की तस्वीर दिख रही होगी। इस फोटो की सबसे खास बात ये है कि, आपने क्या भारत के कई नागरिकों ने इस तस्वीर का प्रयोग कभी न कभी तो किया ही होगा। जिन लोगों का जन्म 90 के दशक में हुआ होगा उनके लिए तो ये तस्वीर बचपन की यादों ताजा करने जैसा है।
दिमाग पर डालें जोर
अगर आपने अब तक आपने इस फोटो को नहीं पहचाना है तो अभी आपको दिमाग पर और जोर देने की जरूरत है। चलिए, हम आपको इस फोटो से कुछ हिंट और दे देते हैं। सबसे पहला हिंट है कि, आपको ये फोटो एक विशेष प्रकार के कागज पर छपी हुई मिलती थी। दूसरा हिंट है वो कागज बीते कई सालों से प्रचलन में नहीं है। हालांकि प्रचलन से बाहर होने के बावजूद कई लोगों के पास आपको ये कागज (जिस पर सूरज और किसान की फोटो छपी हुई है) मिल ही जाएगा।
क्या अब भी नहीं पहचान पाए
इतने हिंट देने के बावजूद भी अगर आप इस फोटो को नहीं पहचान पा रहे हैं तो हम आपकी मदद कर देते हैं। अब हम आपको बताने जा रहे हैं सही जवाब। तो सही जवाब है कि, उगते हुए सूरज और ट्रैक्टर चलाते किसान की ये फोटो आपको 5 रुपये के नोट के पीछे देखने को मिलती थी।

पांच के नोट की फोटो।
90 के दशक में जन्म लेने वाले लोगों को ये नोट उनके बचपन में माता-पिता, दादा-दादी या फिर किसी न किसी रिश्तेदार से जरूर मिला होगा। हालांकि अब वो नोट चलन में नहीं है, लेकिन एंटिक चीजों के शौकीन लोगों के पास ये नोट आज भी देखने केा मिलता है। विकिपीडिया के मुताबिक भारत सरकार ने 1996 में इसे शुरू किया था और 2011 में इसका चलन बंद कर दिया था।
