Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें देखने के बाद कुछ लोग बहुत उतावले हो जाते हैं। उनको लगता है कि वह बड़ी आसानी से इसका जवाब दे देंगे। अगर आप भी खुद को होशियार समझते हैं और तेज दिमाग का मानते हैं तो आइए अपनी होशियारी का प्रदर्शन कीजिए और तस्वीर में छिपा बच्चे का जूता ढूंढकर बताइए। आपको बता दें कि बहुत लोगों ने जोश-जोश में यह चैलेंज ले तो लिया है, लेकिन वह इस चैलेंज को पूरा नहीं कर पा रहा है। ऑप्टिकल इल्यूजन वाली यह तस्वीर 'आंखों को धोखा' दे रही है।
खो गया है बच्चे का एक जूता
सोशल मीडिया पर यह तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है और लोगों को कन्फ्यूज कर रही है। तस्वीर में आपको सामने दिख रहे बच्चे का एक जूता ढूंढना है। इसके लिए आपको 9 सेकंड का समय मिलेगा। अगर आप 9 सेकंड के भीतर तस्वीर में छिपा जूता खोज लेंगे तो आप जीनियस माने जाएंगे। इंटरनेट यूजर्स इस तस्वीर के सामने आने के बाद अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को यह चैलेंज भेज रहे हैं और उनके दिमाग की परीक्षा ले रहे हैं। आप भी तस्वीर को ध्यान से देखिए और बताइए कि जूता कहां है।
9 सेकंड में ढूंढना है जूता
यह तस्वीर देखकर तो आपको लगेगा कि आसानी से जूता खोज निकालेंगे, लेकिन काफी मशक्कत करने के बाद भी लोग इसमें छिपा जूता ढूंढ नहीं पाए हैं। तस्वीर में आपको एक कमरा दिखाई दे रहा होगा। कमरे में सोफे पर एक बच्चा बैठा नजर आ रहा है। वहीं पूरे कमरे में काफी सामान बिखरा नजर आ रहा है। बच्चे ने अपने एक पैर में तो जूता पहना है, लेकिन उसके दूसरे पैर का जूता कहीं खो गया है। आपको इसी जूते को ढूंढकर निकालना है। अगर आप अभी तक जूता ढूंढ नहीं पाए हैं तो नीचे डाली गई तस्वीर में लाल घेरे में देखिए। आपको उत्तर मिल जाएगा।

ऑप्टिकल इल्यूजन उत्तर
